UP Board 12th Result 2026 Out: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज यूपी बोर्ड 2026 कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इससे लाखों छात्रों का बेसब्री से इंतजार खत्म हो गया है। इस परिणाम के साथ ही छात्रों की मेहनत का फल सामने आ गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र सबसे पहले अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। 12वीं में उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले की शिखा वर्मा ने टॉप किा है। शिखा को 97.60 फीसदी अंक मिले हैं।
शिखा के बाद दूसरे नंबर पर नंदनी वर्मा और श्रेया वर्मा ने 97.20 फीसदी अंक हासिल करके सेकंड टॉपर बनी हैं। वहीं तीसरे स्थान पर सुरभि यादव और पूजा पाल ने संयुक्त रूप से 97.00 फीसदी अंक हासिल किए हैं। उत्तर प्रदेश बोर्ड की 12वीं परीक्षा में 80.3 फीसदी छात्र पास हुए हैं। छात्र UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट्स upmspresults.nic.in और upmsp.edu.in पर चेक कर सकते हैं।
UP Board Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट
1. सबसे पहले amarujala.com/rhttp://amarujala.com/results/up-boardesults/up-board पर जाएं।
2. वहां उपलब्ध बोर्ड्स की सूची से "UP Board" का चयन करें।
3. अब 12वीं के छात्र "Class 12th Result" वाले लिंक पर क्लिक करें।
4. इसके बाद अपना रोल नंबर दर्ज करें।
5. "Submit" बटन पर क्लिक करें।
6. आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
7. चाहें तो "Download" बटन की मदद से ऑनलाइन कॉपी सेव कर सकते हैं।
यूपी बोर्ड इंटर पिछले साल के टॉपर्स
यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में पिछले साल पूरे यूपी में प्रयागराज की महक जायसवाल ने टॉप किया था। उनके 97.20 फीसदी अंक आए थे। उनके बाद दूसरे स्थान पर अमरोहा की साक्षी और सुल्तानपुर के आदर्श यादव ने 96.80 फीसदी अंकों के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया था। तीसरे स्थान पर 96.50 फीसदी अंक पाकर प्रयागराज की शिवानी सिंह, कौशाम्बी की अनुष्का सिंह और इटावा की मोहिनी टॉपर बनीं थी।