UPMSP UP Board result 2025, upresults.nic: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट घोषित, यश प्रताप सिंह बनें टॉपर

UP Board 10th-12th Result LIVE: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड के रिजल्ट का ऐलान कर दिया है। 10वीं और 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप लाइवमिंट के डायरेक्ट लिंक पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Naveen Kumar Pandey
अपडेटेड25 Apr 2025, 12:39 PM IST
UPMSP UP Board result 2025 Out: जारी हुए रिजल्ट।
UPMSP UP Board result 2025 Out: जारी हुए रिजल्ट।

UPMSP UP Board 10th-12th Results 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं यूपी बोर्ड के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में बोर्ड रिजल्ट का ऐलान कर दिया है। परीक्षार्थी अपना-अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आप यहीं हमारी वेबसाइट पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

आज जारी होगा रिजल्ट: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 Direct Link

UP Board 10th Result 2025 Direct Link

UP Board 12th Result 2025 Direct Link

मुख्य घटनाएँ

25 Apr 2025, 06:02 AM IST
25 Apr 2025, 05:59 AM IST
25 Apr 2025, 05:46 AM IST
25 Apr 2025, 05:43 AM IST
यहां अपडेट्स फॉलो करें:
25 Apr 2025, 12:36 PM IST

10वीं और 12वीं यूपी बोर्ड के नतीजे घोषित

upresults.nic.in, UPMSP UP Board result 2025 LIVE: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड के रिजल्ट का ऐलान कर दिया है। 10वीं और 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप लाइवमिंट के डायरेक्ट लिंक पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

25 Apr 2025, 12:28 PM IST

SMS के जरिए कैसे चेक करें स्कोर

UPMSP UP Board result 2025 LIVE: SMS के जरिए कैसे चेक करें स्कोर

ज्यादा ट्रैफिक के कारण वेबसाइट क्रैश हो सकता है, या धीमा पड़ सकता है। ऐसे में स्टूडेंट्स लाइवमिंट के डायरेक्ट लिंक के अलावा एसएमएस के जरिए भी यूपी बोर्ड के रिजल्ट चेक कर सकते हैं। ये रहा तरीका:

UP12<स्पेस>रोल नंबर टाइप करें और इसे 56263 पर भेजें।

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट सीधे उसी मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।

25 Apr 2025, 12:20 PM IST

कुल कितने छात्र परीक्षा में थे शामिल

upresults.nic.in, UPMSP UP Board result 2025 LIVE: इस बार हाई स्कूल की परीक्षा में 25,45,815 स्टूडेंट्स और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 25,98,560 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। दोनों कक्षा के कुल 51,44,375 स्टूडेंट्स ने इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा में रजिस्ट्रेशन करवाया था।

25 Apr 2025, 12:04 PM IST

आधे घंटे में जारी होंगे परिणाम, ये रहा डायरेक्ट लिंक

upresults.nic.in, UPMSP UP Board result 2025 LIVE: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) बस आधे घंटे में यानी 12:30 बजे 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित करने वाला है। छात्र और उनके अभिभावक बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट या लाइवमिंट के डायरेक्ट लिंक पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

25 Apr 2025, 11:12 AM IST

बोर्ड ने जारी किया यूट्यूब लिंक

UPMSP UP Board result 2025 LIVE: यूपी बोर्ड ने परीक्षा परिणामों के लिए यूट्यूब लिंक जारी किया है। इस यूट्यूब लिंक पर रिजल्ट की अनाउंसमेंट की जाएगी। छात्र और अभिभावक यहां रिजल्ट का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। साथ ही इस लिंक पर टॉपर्स के नाम की भी घोषणा की जाएगी।

25 Apr 2025, 10:13 AM IST

सिर्फ 15 दिनों में चेक हुई 54 लाख छात्रों की कॉपी

UPMSP UP Board result 2025 LIVE: यूपी बोर्ड ने इस बार महज 15 दिनों के अंदर कॉपी चेकिंग का काम पूरा कर लिया था। बोर्ड ने X पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि UPMSP ने 54 लाख छात्रों की परीक्षा सिर्फ 17 दिनों में करवाई और सिर्फ 15 दिनों में कॉपी चेकिंग का काम भी पूरा कर लिया गया था। आज छात्रों की मेहनत का फल कुछ ही देर में आने वाला है।

25 Apr 2025, 09:48 AM IST

रिजल्ट से पहले बोर्ड ने कही ये बात

upresults.nic.in, UPMSP UP Board result 2025 LIVE: यूपी बोर्ड ने नतीजे घोषित करने से पहले छात्रों का मनोबल बढ़ाया है। X पर पोस्ट जारी कर बोर्ड ने लिखा, “आज का दिन लाखों छात्र-छात्राओं के जीवन में एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के परीक्षा परिणाम घोषित होने वाला हैं। यह सिर्फ परिणाम नहीं, मेहनत, उम्मीद और सफलता का उत्सव है!”

25 Apr 2025, 09:13 AM IST

इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर देखें रिजल्ट

25 Apr 2025, 09:12 AM IST

बस कुछ ही घंटों में जारी होंगे रिजल्ट

UPMSP UP Board result 2025 LIVE: यूपी बोर्ड परीक्षा के नतीजों का इंतजार कर रहे छात्रों का इंतजार बस कुछ ही घंटों का है। बोर्ड दोपहर 12:30 बजे प्रेस कांफ्रेंस के जरिए 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित करने वाला है।

25 Apr 2025, 08:33 AM IST

इस बार छात्रों को मिलेगी वाटरप्रूफ मार्कशीट

UP Board 10वीं 12वीं रिजल्ट LIVE: इस बार यूपी बोर्ड छात्रों को स्पेशली डिजाइन किए हुए मार्कशीट देने वाली है। इसे बोर्ड ने नया डिजाइन और मजबूत मटीरियल देकर तकनीकी रूप से सुरक्षित बना दिया है, ताकि यह सालों तक सही सलामत रहे।

25 Apr 2025, 08:14 AM IST

पिछले साल प्राची निगम ने किया था टॉप

UP Board 10वीं 12वीं रिजल्ट LIVE: पिछले साल यूपी बोर्ड की 10वीं कक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी थी। 10वीं में प्राची निगम ने 98.50% के साथ यूपी बोर्ड में टॉप किया था। प्राची निगम ने हाईस्कूल परीक्षा में 600 में से 591 अंक प्राप्त कर 98.50% स्कोर किया था।

25 Apr 2025, 07:43 AM IST

पिछले साल 2024 के यूपी बोर्ड टॉपर्स

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट LIVE: पिछले साल यूपी बोर्ड की 10वीं कक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी थी। 10वीं में प्राची निगम ने 98.50% के साथ यूपी बोर्ड में टॉप किया था। वहीं, सीतापुर के शुभम वर्मा ने 12वीं कक्षा में पहला स्थान हासिल किया था।

25 Apr 2025, 07:12 AM IST

पिछले साल कब जारी हुए थे रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट LIVE: पिछले साल यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट 20 अप्रैल को जारी किए गए थे। इससे पहले साल 2023 में बोर्ड के नतीजे 25 अप्रैल को आए थे।

25 Apr 2025, 06:47 AM IST

एक साथ जारी होंगे दोनों कक्षाओं के नतीजे

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट आज दोपहर 12:30 बजे जारी किए जाएंगे। मैट्रिक और इंटरमीडिएट, दोनों कक्षाओं के नतीजों की घोषणा प्रयागराज स्थित यूपी बोर्ड के मुख्यालय से प्रेस कांफ्रेंस के जरिए की जाएगी।

25 Apr 2025, 06:33 AM IST

24 फरवरी से 12 मार्च तक हुई थी परीक्षा

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट LIVE: यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक हुई थी। प्रदेश के 8140 केंद्रों में परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद 2 अप्रैल तक यूपी बोर्ड ने कॉपी चेकिंग का काम पूरा कर लिया था।

25 Apr 2025, 06:27 AM IST

302508 छात्रों ने नहीं दी परीक्षा

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट LIVE: इस बार यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 5437233 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इनमें से 5134725 परीक्षार्थी (94.44%) परीक्षा में शामिल हुए जबकि 302508 (5.56%) छात्रों ने परीक्षा नहीं दी।

25 Apr 2025, 06:02 AM IST

डिजिलॉकर की वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने का तरीका

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट LIVE: 10वीं और 12वीं बोर्ड के रिजल्ट डिजिलॉकर की वेबसाइट पर देखना चाहते हैं तो यह है स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस…

डिजिलॉकर की आधिकारिक परिणाम पोर्टल वेबसाइट (https://results.digilocker.gov.in/) पर जाएँ या इसे अपने मोबाइल/कंप्यूटर ब्राउजर में खोलें।

होम पेज पर 'Board Results' सेक्शन में जाएं और उस पर क्लिक करें।

'Uttar Pradesh Board of High School and Intermediate Education' (UP Board) का चयन करें।

हाईस्कूल (10वीं) या इंटरमीडिएट (12वीं) के लिए वर्ष 2025 चुनें।

अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) के आधार पर संबंधित विकल्प पर क्लिक करें।

(A) हाईस्कूल के लिए: रोल नंबर/अनुक्रमांक दर्ज करें।

कक्षा: हाईस्कूल (10वीं)।

जन्म तिथि (DD/MM/YYYY) दर्ज करें।

(B) इंटरमीडिएट के लिए: रोल नंबर/अनुक्रमांक दर्ज करें।

कक्षा: इंटरमीडिएट (12वीं)।

माता का नाम (Mother's Name) और पिता का नाम (Father's Name) दर्ज करें।

नीचे दिए गए 'मैं नियम और शर्तों को स्वीकार करता हूं' चेकबॉक्स पर क्लिक करें।

'Submit' बटन पर क्लिक करें।

आपका परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे प्रिंट करें या डाउनलोड करें।

यदि आपके पास डिजिलॉकर अकाउंट है तो आप अपने डिजिटल डॉक्युमेंट को डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन करके 'Issued Documents' सेक्शन में जाकर देख सकते हैं।

नोट: यदि आपके पास डिजिलॉकर अकाउंट नहीं है, तो पहले रजिस्ट्रेशन करें। मोबाइल नंबर से पंजीकरण करें और अपने डिजिटल दस्तावेज को लिंक करें।

25 Apr 2025, 05:59 AM IST

यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर ऐसे चेक करें रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट LIVE: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड के रिजल्ट देखने की प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप बताई है…

सबसे पहले, UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर जाएं। इसे अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउजर में खोलें।

वेबसाइट के होम पेज पर 'Exam Result' या 'परीक्षाफल' नाम का लिंक या बटन ढूंढें और उस पर क्लिक करें।

अब आपके सामने एक ड्रॉपडाउन मेनू खुलेगा। इसमें 'UP Board 10th Result 2025' या 'UP Board 12th Result 2025' चुनें, जो भी आपके लिए लागू हो।

अगले स्टेप में आपको अपनी कक्षा (हाईस्कूल परीक्षा 2025 या इंटरमीडिएट परीक्षा 2025) का चयन करना होगा। उस विकल्प पर क्लिक करें।

अब आपको कुछ जानकारियां भरनी होगीं।

जन्मदिन/परीक्षा वर्ष: ड्रॉपडाउन मेनू से '01-AGRA' (या अपना जिला) और वर्ष '2025' चुनें।

Roll Number: अपना रोल नंबर (अनुक्रमांक) दर्ज करें।

सभी जानकारी भरने के बाद 'VIEW RESULT' बटन पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

रिजल्ट देखने के बाद आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं या प्रिंट कर सकते हैं ताकि भविष्य के लिए रिकॉर्ड रख सकें।

25 Apr 2025, 05:55 AM IST

UPMSP ने गुरुवार को दी थी जानकारी

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट LIVE: यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अपने एक्स पोस्ट में बताया कि वर्ष 2025 की हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट 25 अप्रैल 2025 को दोपहर 12.30 बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद, मुख्यालय प्रयागराज से घोषित किया जाएगा।

25 Apr 2025, 05:53 AM IST

डिजिलॉकर से भी देख सकते हैं यूपी बोर्ड रिजल्ट्स

डिजिलॉकर से रिजल्ट चेक करने के लिए आपको पहले यहां रजिस्ट्रेशन करना होगा। अगर आप डिजिलॉकर पर रजिस्टर्ड नहीं हैं तो यह काम पूरा कर लीजिए। फिर डिजिलॉकर की वेबसाइट या ऐप पर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।

25 Apr 2025, 05:49 AM IST

UP Board Results LIVE: गुरुवार को ही आ गया था नोटिफिकेशन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने गुरुवार को ही अपने एक्स हैंडल पर बताया था कि शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी किया जाएगा।

25 Apr 2025, 05:46 AM IST

यहां क्लिक कर चेक करें अपना रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट LIVE: 10वीं या 12वीं यूपी बोर्ड के रिजल्ट्स हमारी वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

25 Apr 2025, 05:43 AM IST

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट LIVE: कहां चेक करें रिजल्ट

यूपीएमएसपी ने गुरुवार को बताया कि हाई स्कूल और इंटरमीडिएट रिजल्ट्स को आधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.edu.in और डिजिलॉकर (Digilocker) की वेबसाइट www.results.digilocker.gov.in दोनों जगहों पर देखा जा सकता है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़TrendsUPMSP UP Board result 2025, upresults.nic: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट घोषित, यश प्रताप सिंह बनें टॉपर
MoreLess