UP Board Results 12th topper: महक जायसवाल बनीं टॉपर, 12वीं में बेटियों ने मारी बाजी

UP Board Result 2025 12th topper: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा में लड़कियों का दबदबा रहा।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड25 Apr 2025, 01:35 PM IST
UP Board Results 12th topper: महक जायसवाल बनीं 12वीं टॉपर
UP Board Results 12th topper: महक जायसवाल बनीं 12वीं टॉपर

UP Board Result 2025 12th topper: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। परीक्षा का ऐलान आज दोपहर 12:30 बजे प्रेस कांफ्रेंस के जरिए किया गया। इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 81.15% छात्र पास हुए हैं। बारहवीं के रिजल्ट पर गौर करें, तो इस बार 12वीं की परीक्षा में लड़कियों का दबदबा रहा।

महक जायसवाल बनीं 12वीं टॉपर

इंटरमीडिएट में महक जायसवाल ने 97.20% के साथ पूरे यूपी में पहला स्थान हासिल किया है। महक, बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज, भुलाई का पूरा (प्रयागराज) से हैं। दूसरे स्थान पर साक्षी – 96.80%, आदर्श यादव – 96.80%, शिवानी सिंह – 96.80% और अनुष्का सिंह – 96.80% रहे। वहीं मोहिनी ने 96.40% अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पास होने वाले सभी स्टूडेंट्स को बधाई दी है। उन्होंने X पर पोस्ट कर लिखा, “उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई! यह उपलब्धि आप सभी की मेधा, मेहनत एवं अनुशासन का प्रतिफल है। जीवन की हर परीक्षा में आपके परिश्रम को प्रतिष्ठा मिले, सफलता आपकी स्थायी साथी बने, यही शुभकामना है। आप सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं!”

योगी जी ने टॉपर्स को सम्मानित करने की भी घोषणा की है। कहा गया है कि जल्द ही इन मेधावी छात्रों को सरकारी स्तर पर पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़TrendsUP Board Results 12th topper: महक जायसवाल बनीं टॉपर, 12वीं में बेटियों ने मारी बाजी
MoreLess