
UP Police Constable Bharti 2025: अगर आप पुलिस की नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके सामने एक बड़ा मौका सामने आया है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने पुलिस कॉन्स्टेबल समेत कई पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान कर दिया है। पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर 22 हजार से ज्यादा भर्तियां की जाएंगी। इससे संबंधित विज्ञापन दिसंबर के महीने में जारी किया जाएगा। उत्तर प्रदेश पुलिस प्रमोशन एंड रिक्रूटमेंट बोर्ड (UPPPRB) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बात की जानकारी दी है।
उत्तर प्रदेश पुलिस प्रमोशन एंड रिक्रूटमेंट बोर्ड (UPPPRB), लखनऊ के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि पुलिस विभाग में आरक्षी नागरिक पुलिस, आरक्षी पीएसी , आरक्षी विशेष सुरक्षा बल, आरक्षी पीएसी महिला, आरक्षी पी0ए0सी0 सशस्त्र पुलिस, जेल वार्डर एवं घुड़सवार पुलिस के रिक्त पदों के लिए विज्ञप्ति का प्रकाशन प्रचलित दिसंबर माह में किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश पुलिस में 22605 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए दिसंबर में विज्ञप्ति प्रकाशित होगी। माना जा रहा है कि UPPPRB मध्य दिसंबर तक कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर देगा। इसके साथ ही कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। UPPPRB ने अधिक जानकारी और लेटेस्ट जानकारी के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी है।
उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती प्रकिया शुरू है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 17 दिसंबर है। शैक्षिक योग्यता 10वीं पास (मैट्रिक) निर्धारित की गई है। इस भर्ती में प्रत्येक कैटेगरी में 20% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। चयन प्रक्रिया के तहत पहले एक लिखित परीक्षा होगी, जिसमें 100 प्रश्न 100 नंबर के होंगे। इसे हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। यह परीक्षा ऑफलाइन OMR शीट पर आयोजित की जाएगी।
लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) होगी, जिसमें पुरुषों को 4800 मीटर की दौड़ 28 मिनट में और महिलाओं को 2400 मीटर की दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होगी।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.