UP Smart Meter: बैलेंस खत्म होने पर भी नहीं कटेगी बिजली, योगी सरकार ने बदल दिए प्रीपेड मीटर के नियम

UP Smart Meter News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत देते हुए प्रीपेड स्मार्ट मीटर से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब ये पोस्टपेड की तरह ही काम करेंगे। 

Shivam Shukla( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
पब्लिश्ड5 May 2026, 09:04 AM IST
UP Smart Meter: बैलेंस खत्म होने पर भी नहीं कटेगी बिजली
UP Smart Meter: बैलेंस खत्म होने पर भी नहीं कटेगी बिजली

UP Smart Meter News: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ महीनों से प्रीपेड स्मार्ट मीटर को लेकर बहुत सारी शिकायतें आ रही थीं। उपभोक्ताओं का कहना था कि बिल माइनस जाती ही, तुरंत बिजली कट जाती है। इसके साथ ही बिजली बिल असामान्य रूप से बढ़कर आ रही है। इन्हीं फिडबैक को देखते हुए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य में बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अब सभी प्रीपेड मीटर पोस्टपेड स्मार्ट मीटर के रूप में काम करेंगे।

10 किस्तों में कर सकेंगे बकाया भुगतान

उत्तर प्रदेश की तरफ से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि पहले की तरह ही बिजली बिल में बिल जमा करने की तारीख उल्लिखित रहेगी। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को अपना बकाया भुगतान 10 किस्तों में करने की बड़ी राहत भी दी गई है। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री ए.के. शर्मा ने इस संबंध में बैठक के बाद विस्तार से जानकारी दी।

यह भी पढ़ें | Petrol Diesel Price: चुनावी परिणामों के बाद क्या बदल गई पेट्रोल-डीजल की कीमतें?

पहले की तरह ही रहेगा बिलिंग साइकिल

उन्होंने बताया कि बिलिंग साइकिल वैसे ही रहेगा जैसे पहले पोस्टपेड मीटर में होता था। पहले की तरह एक तारीख से माह के अन्त तक बिल की खपत का एक महीने का बिल SMS और व्हाट्सएप पर दिया जायेगा। जिन उपभोक्ताओं का मोबाइल नम्बर बदला है, वे अपना नम्बर अपडेट करवा सकते हैं।

यह भी पढ़ें | बेहद अजीब हैं मेट गाला के ये लुक्स, इन्हें देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

मोबाइल से खुद जान सकेंगे कितना आया बिल

सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। बिलिंग प्रक्रिया सरल और पारदर्शी होगी, भुगतान के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित होगा। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि सभी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को प्रत्येक महीने की 10 तारीख तक बिल मिल जायेंगे। बिल मिलने की तारीख से भुगतान के लिए 15 दिन का समय दिया जायेगा। जिस उपभोक्ता को समय से बिल न प्राप्त हो वो व्हाट्सएप चैटबॉट्स पर संयोजन संख्या सूचित कर अपना बिल व बकाया बिल प्राप्त कर सकेंगे। यह बिल 1912 पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर भी प्राप्त किये जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें | चुनावी नतीजों के बाद सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के संकेत!

4 किस्तों में ली जाएगी सिक्योरिटी

ऊर्जा मंत्री ने आगे कहा कि जिन उपभोक्ताओं के परिसर में पोस्टपेड से प्रीपेड मीटर लगाए गए थे और उनकी सिक्योरिटी वापस कर दी गई थी, अब पोस्टपेड व्यवस्था लागू होने पर उनसे सिक्योरिटी एकमुश्त न लेकर चार किस्तों में ली जाएगी।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सUP Smart Meter: बैलेंस खत्म होने पर भी नहीं कटेगी बिजली, योगी सरकार ने बदल दिए प्रीपेड मीटर के नियम
More