UP Plane Crash Video: प्रयागराज में भारतीय वायु सेना का विमान हुआ क्रैश, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

IAF Prayagraj Plane Crash: प्रयागराज के शहर में भारतीय वायु सेना का ट्रेनी विमान तालाब में क्रैश हो गया। हादसे के कारणों की जांच चल रही है। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड21 Jan 2026, 01:14 PM IST
उत्तर प्रदेश में प्लेन हुआ क्रैश
उत्तर प्रदेश में प्लेन हुआ क्रैश

Prayagraj Plane Crash: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के बीच शहर में आज एक बड़ा हादसा हो गया। शहर में स्थित केपी कॉलेज के पीछे भारतीय वायु सेना का ट्रेनी विमान क्रैश हो गया। विमान आसमान से सीधा तालाब में जा गिरा, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

कैसे हुआ हादसा?

अभी तक हादसे की मुख्य वजह तो सामने नहीं आई है, लेकिन शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि प्लेन ने अचानक हवा में संतुलन खो दिया। इस वजह से वो शहर के बीच तलाब में जा गिरा। हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत स्थानीय लोग तालाब के पास पहुंच गए और पुलिस को हादसे की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इस हादसे में प्लेन में सवार दोनों पायलट सुरिक्षत निकल गए हैं।

दलदल में फंसे दिए लोग

चश्मदीदों ने बताया कि हम सभी स्कूल के कैंपस में थे, तभी अचानक रॉकेट जैसी आवाज आई। जैसे ही आवाज का पीछा करके तलाक के पास पहुंचे, तो देखा कि कुछ लोग दलदल में फंस गए हैं। उन्हें बचाने के लिए हम तुरंत तालाब में कूद गए और बाहर निकाल लिया। कुछ देर बाद ही रेस्क्यू टीम भी हादसे वाली जगह पहुंच गई और राहत-बचाव का काम शुरू कर दिया।

बता दें कि प्रयागराज हादसे में भारतीय वायुसेना का माइक्रोलाइट ट्रेनर एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हुआ है। भारतीय वायुसेना (IAF) ये विमान प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल होता है। ऐसे विमान छोटे और हल्के होते हैं, जिनका उपयोग प्रशिक्षण, शुरुआती उड़ान अभ्यास और रूटीन ट्रेनिंग मिशन के लिए किया जाता है। हादसे के समय ये विमान Routine Training Sortie पर था।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सUP Plane Crash Video: प्रयागराज में भारतीय वायु सेना का विमान हुआ क्रैश, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सUP Plane Crash Video: प्रयागराज में भारतीय वायु सेना का विमान हुआ क्रैश, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी