
Uttar Pradesh voter list: चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के मतदाताओं की सूची का ड्राफ्ट जारी हो गया है। ये ड्राफ्ट ही बताएगा कि आप यूपी के मतदाता है या नहीं। ड्राफ्ट के मुताबिक, फिलहाल उत्तर प्रदेश में करीब 12 करोड़ 55 लाख मतदाता दर्ज हैं।
पिछली सूची की तुलना में इस बार बड़े पैमाने पर नाम हटाए गए हैं। लगभग 2 करोड़ 89 लाख नाम काटे जा चुके हैं और करीब 3 करोड़ 69 लाख नामों को सूची से हटाया गया। ऐसे में उत्तर प्रदेश के हर शख्स को अपना नाम इस लिस्ट में चेक करना चाहिए। आइए जानते हैं आप कैसे इस लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। यूपी के लोग मतदाता की इस लिस्ट में अपना नाम दो तरह से चेक कर सकते हैं। पहला ऑनलाइन और दूसरा ऑफलाइन।
ऑफलाइन तरीके के लिए आपको सबसे पहले अपने इलाके के BLO (Booth Level Officer) से संपर्क करें। 11 जनवरी 2026 को वे मतदान केंद्रों पर सूची पढ़कर सुनाएंगे।अगर नाम गायब है या गलत है, तो फॉर्म 6 (नाम जोड़ने), 7 (हटाने) या 8 (सुधार) भरने होंगे।
बता दें कि चुनाव आयोग की ये लिस्ट अभी ड्राफ्ट है। इसलिए अगर आपको कोई आपत्ति है, तो आप 6 फरवरी तक आपत्ति जता सकते हैं। अगर आपका नाम नहीं है, तो आप उसे जुड़वा सकते हैं।
चुनाव आयोग के मतदाताओं की ड्राफ्ट लिस्ट में अगर आपका नाम नहीं है, तो आपको घबराना नहीं है। आप 6 फरवरी तक अपना नाम मतदाता लिस्ट में जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको आपको निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से फॉर्म-6 और Annexure-IV डाउनलोड करके भरना होगा। फॉर्म भरने के बाद अपने क्षेत्र के बीएलओ ऑफिस में इसे जमा करवाना होगा। इसके अलावा आप निर्वाचन आयोग की वेबसाइट या E-NET ऐप पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.