UP Schools Winter vacation: दिसंबर शुरू होते ही उत्तर भारत में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद से लेकर उत्तर प्रदेश तक तापमान लगातार गिर रहा है और बच्चे भी बेसब्री से विंटर वेकेशन का इंतजार करने लगे हैं। कई स्कूलों में प्री-बोर्ड और हाफ-ईयरली एग्जाम चल रहे हैं, लेकिन इसी बीच छुट्टियों को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
यूपी के स्कूलों में 12 दिनों की छुट्टी
उत्तर प्रदेश के सभी स्कूलों में 20 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक विंटर वेकेशन घोषित किया गया है, जिससे छात्रों को कुल 12 दिनों की छुट्टी मिलेगी। इसके अलावा 7, 14, 21 और 28 दिसंबर के रविवार और 25 दिसंबर के क्रिसमस अवकाश का फायदा भी बच्चों को मिलेगा। छुट्टी के इस ऐलान के बाद दिसंबर का महीना छात्रों के लिए लगभग त्योहार जैसा होने वाला है।
31 दिसंबर के बाद ठंड और कोहरे की स्थिति पर निर्भर करते हुए जिलाधिकारी छुट्टियों को बढ़ाने का फैसला ले सकते हैं। स्कूल अभिभावकों को इसका अपडेट समय-समय पर भेजेंगे।
दिल्ली–NCR में क्या स्थिति है?
दिल्ली–NCR के स्कूलों ने अभी आधिकारिक रूप से छुट्टियों की तारीखें घोषित नहीं की हैं, लेकिन अनुमान है कि यहां 10 से 15 दिनों का विंटर ब्रेक मिल सकता है। कई स्कूल क्रिसमस से ही छुट्टियां शुरू कर सकते हैं और संभव है कि न्यू ईयर तक बंद रहें। अधिकतर स्कूल जनवरी 2026 के दूसरे हफ्ते में खुलने का अनुमान है। संभावना यह भी है कि स्कूल 25 दिसंबर (क्रिसमस) से या 31 दिसंबर (न्यू ईयर से ठीक पहले) से बंद किए जाएं। वैसे, ज्यादातर स्कूल जनवरी 2026 के दूसरे हफ्ते में खुल सकते हैं।
जम्मू–कश्मीर में सबसे लंबी छुट्टियां
कड़ाके की ठंड, कोहरे और बर्फबारी को देखते हुए जम्मू-कश्मीर में छुट्टियां पहले ही घोषित हो चुकी हैं। 8 से 14 दिसंबर सभी स्कूल बंद हैं।
प्री-प्राइमरी के स्कूल 26 नवंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक बंद रहेंगे, जबकि कक्षा 1 से 8 की छुट्टियां 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक तय की गई हैं। कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल भी 11 दिसंबर 2025 से 22 फरवरी 2026 तक बंद रहेंगे। यह साफ है कि पहाड़ी इलाकों में बच्चों के लिए यह सबसे लंबा विंटर ब्रेक होने वाला है।
बढ़ती सर्दी को देखते हुए ये फैसले बच्चों की सेहत और सुरक्षा दोनों के लिए जरूरी माने जा रहे हैं। छुट्टियां शुरू होते ही बच्चों को थोड़ा आराम मिलेगा और अभिभावक भी साल के आखिरी महीने की प्लानिंग थोड़ा आसान तरीके से कर सकेंगे। आगे की छुट्टियों पर फैसला ठंड और कोहरे की स्थिति देखकर लिया जाएगा।