UPPSC TGT Exam 2025: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश में डूबे लोगों के लिए खुशखबरी सामने आई है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थियों के प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) पदों पर भर्तियां निकाली हैं। फॉर्म भरने की प्रक्रिया 28 जुलाई से शुरू हो चुकी है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 28 अगस्त 2025 है। योग्य उम्मीदवार UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 7466 पदों पर भर्ती की जाएगी।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से जारी किए गए विज्ञापन के मुताबिक, फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है। इसके बाद वेब लिंक एक्टिव नहीं रहेगा। ऑनलाइन एप्लीकेशन में सुधार और बदलाव करने की आखिरी तारीख 4 सितंबर 2025 है। इस दौरान आप कभी भी आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। कुछ पदों में पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 4860 और महिला कैंडिडेट्स के लिए 2525 और बैकलॉग के लिए 81 पद हैं।
किन विषयों की निकली भर्तियां
इस भर्ती में कुल 18 विषयों के लिए रिक्तियां निकाली गई हैं, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
अंग्रेज़ी, गणित, विज्ञान, जीवविज्ञान, संस्कृत, उर्दू, वाणिज्य, संगीत, कला, शारीरिक शिक्षा, गृह विज्ञान और कृषि/बागवानी जैसे विषयों में भी सैकड़ों पद भरे जाएंगे।
एप्लीकेशन फीस
इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को 125 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी और एसटी वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 65 रुपये वहीं पीएच वर्ग के लिए शुल्क केवल 25 रुपये तय किया गया है।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन दो फेज की परीक्षा - प्रीलिम्स और मेन्स के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद डाक्युमेंट वेरीफिकेशन होगा।
इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
यूपी असिस्टेंट टीचर की इस नई भर्ती में आवेदन के लिए आपको 10वीं से लेकर ग्रेजुएशन, बीएड के साथ अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी।
यहां देखिए पूरी लिस्ट
1 - 10वीं मार्कशीट और सर्टिफिकेट
2 - 12वीं मार्कशीट और सर्टिफिकेट
3 - स्नातक के सभी वर्ष/सेमेस्टर की मार्कशीट
4 - स्नातक डिग्री का प्रमाणपत्र
5 - बीएड डिग्री (NCTE द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से हो)
7 - पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
8 - जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC) (यदि लागू हो)
9 - ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
10 - PWD प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
11 - मूल निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
12 - अनुभव प्रमाण पत्र (यदि अनुभव हो)
कैसे करें अप्लाई
1 - इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर विजिट करें।
2 - वेबसाइट के होम पेज पर Recruitment Dashboard में भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।
3 - इसके बाद आपको ASSISTANT TEACHER (TRAINED GRADUATE GRADE) EXAMINATION के आगे अप्लाई लिंक पर क्लिक करना होगा।
4 - फिर मांगी गई डिटेल भरकर आपको एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।
5 - आखिरी में फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट कर देना है।
कितनी मिलेगी सैलरी?
9300 से 34,800 रुपये (ग्रेड पे 4800 रुपये प्लस डीए और एचआरए) के आकर्षक वेतनमान के साथ नौकरी का अवसर युवाओं के सामने आया है।