UPSC Civil Services Prelims Admit Card 2026 Out: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विसेज़ प्रारंभिक परीक्षा (CSE) 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने UPSC सिविल सर्विसेज़ परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे अब upsconline.nic.in, upsc.gov.in, upsconline.gov.in पर मौजूद आधिकारिक पोर्टल से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। UPSC CSE प्रीलिम्स 2026 परीक्षा 24 मई को पूरे देश में बने परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
यह प्रारंभिक परीक्षा IAS, IPS, IFS और अन्य ग्रुप A तथा ग्रुप B केंद्रीय सेवाओं जैसी प्रतिष्ठित सेवाओं में भर्ती का पहला चरण है। इस साल इस परीक्षा में लाखों उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों में, ऑफ़लाइन OMR-आधारित माध्यम से आयोजित की जाएगी।
सामान्य अध्ययन का पेपर सुबह की पाली में होगा। इसके बाद दोपहर की पाली में सिविल सेवा योग्यता परीक्षा (CSAT) पेपर II आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपने ई-एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ-साथ एक वैलिड फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य है।
एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- अब होपमेज पर Admit Card वाले टैब पर पर क्लिक करें।
- यहां आपके सामने तीन ऑप्शन नजर आएंगे।
- मोबाइल और OTP, URN और पासवर्ड, ई-मेल और पासवर्ड।
- आप जिसके जरिए भी अपना हॉल टिकट देखना है उसके ऑप्शन पर टिक करें।
- अपनी डिटेल्स पर Sign IN करें।
- अब UPSC Prelims Admit Card 2026 Link पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। अब आप इसका पीडीएफ या प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
एडमिट कार्ड क्यों है जरूरी?
UPSC प्रीलिम्स एग्जाम में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेज होता है। ये सिर्फ एग्जाम सेंटर में एंट्री के लिए ही नहीं, बल्कि आइडेंटी वेरिफिकेशन के लिए भी जरूरी रहता है। अगर किसी उम्मीदवार के पास एडमिट कार्ड नहीं होगा तो उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से जरूर चेक करें।
एडमिट कार्ड में क्या-क्या होगा?
एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, एग्जाम सेंटर, रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी गाइडलाइंस दी जाती है। इसके अलावा परीक्षा वाले दिन क्या करना है और क्या नहीं, उससे जुड़ी जानकारी भी उसमें मौजूद रहती है।
प्रीलिम्स परीक्षा केवल क्वालिफाइंग
यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा केवल क्वालिफाइंग प्रकृति की होती है। इस परीक्षा में प्राप्त अंक अंतिम मेरिट सूची में नहीं जोड़े जाते। आमतौर पर यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा के लगभग एक महीने बाद परिणाम जारी करता है। प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा यानी मेन्स एग्जाम के लिए बुलाया जाता है।