UPSC Results Out: UPSC CSE 2025 रिजल्ट घोषित, अनुज अग्निहोत्री बनें टॉपर, देखें टॉप-20 लिस्ट

UPSC Civil Services Examination Result out: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। कुल 958 उम्मीदवारों को IAS, IFS, IPS समेत विभिन्न सेवाओं के लिए चुना गया है। लिखित परीक्षा अगस्त 2025 में हुई थी और इंटरव्यू फरवरी 2026 तक चले।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड6 Mar 2026, 03:56 PM IST
UPSC CSE 2025 रिजल्ट घोषित
UPSC CSE 2025 रिजल्ट घोषित

UPSC Civil Services Examination Result out: देश की सबसे कठिन परीक्षा मानी जाने वाली यूपीएससी के नतीजों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 6 मार्च 2026 को सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस बार आयोग ने कुल 958 उम्मीदवारों के नाम की सिफारिश की है। ये वो खुशकिस्मत और मेहनती लोग हैं जिन्होंने अगस्त 2025 की लिखित परीक्षा और फरवरी 2026 तक चले इंटरव्यू के मुश्किल पड़ावों को पार किया है। अब ये उम्मीदवार आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) और आईएफएस (IFS) जैसे प्रतिष्ठित पदों पर तैनात होकर देश सेवा करेंगे।

देश की शीर्ष सेवाओं में मिलेगी नियुक्ति

सफल उम्मीदवारों को देश की कई प्रतिष्ठित सेवाओं में नियुक्ति दी जाएगी, जिनमें शामिल हैं:

  • भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)
  • भारतीय विदेश सेवा (IFS)
  • भारतीय पुलिस सेवा (IPS)
  • इसके अलावा कई केंद्रीय सेवाएं (Group A और Group B)

हालांकि अंतिम नियुक्ति सरकार द्वारा घोषित रिक्तियों और नियमों के अनुसार की जाएगी।

ये हैं इस साल के टॉप-20 कैंडिडेट्स

इस साल की मेरिट लिस्ट में अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक-1 (AIR 1) हासिल कर टॉप किया है। उनके बाद राजेश्वरी सुवे दूसरे और आकांश ढुल तीसरे स्थान पर रहे हैं। टॉप 20 की लिस्ट में इशान भटनागर, जिनिया अरोड़ा और आस्था जैन के नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत से सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 – टॉप 20 उम्मीदवार (UPSC Results Top-20 List)

क्रम संख्यारोल नंबरनाम
11131589अनुज अग्निहोत्री
24000040राजेश्वरी सुवे
33512521आकांश धुल
4834732राघव झुनझुनवाला
5409847ईशान भटनागर
66410067जिनिया अरोड़ा
7818306ए. आर. रजाह मोहईद्दीन
8843487पक्षल सेक्रेट्री
9831647आस्था जैन
101523945उज्ज्वल प्रियांक
111512091यशस्वी राज वर्धन
12840280अक्षत भारद्वाज
137813999आन्या शर्मा
145402316सुरभि यादव
153507500सिमरनदीप कौर
16867445मोनिका श्रीवास्तव
17829589चितवन जैन
185604518श्रुति आर
19105602निशार दिशांत अमृतलाल
206630448रवि राज

जानें सीटों का गणित

भले ही 958 उम्मीदवारों के नाम आए हैं, लेकिन उन्हें कौन सी सर्विस मिलेगी यह सरकार द्वारा दी गई वैकेंसी पर निर्भर करता है।

कितनी सीटों पर होगी नियुक्ति

इस साल विभिन्न सेवाओं में अलग-अलग संख्या में पद भरे जाएंगे।

IAS (भारतीय प्रशासनिक सेवा)

कुल 180 पद उपलब्ध हैं।

वर्गवार सीटें:

सामान्य: 74

OBC: 47

SC: 28

EWS: 18

ST: 13

IFS (भारतीय विदेश सेवा)

कुल 55 पद उपलब्ध हैं।

वर्गवार सीटें:

सामान्य: 22

OBC: 15

SC: 8

EWS: 6

ST: 4

कुल मिलाकर इस परीक्षा के लिए घोषित 1087 रिक्तियों में PwBD श्रेणी की 42 सीटें भी शामिल हैं।

रिजल्ट के बाद अब आगे क्या?

यूपीएससी ने साफ किया है कि 348 उम्मीदवारों की सिफारिश फिलहाल 'प्रोविजनल' (अस्थाई) है, यानी उनके डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन अभी बाकी है। साथ ही, 2 उम्मीदवारों का रिजल्ट फिलहाल रोक लिया गया है।

अगर किसी उम्मीदवार को परीक्षा या भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी चाहिए तो वे यूपीएससी के फैसिलिटेशन काउंटर से संपर्क कर सकते हैं।

समय: सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक

फोन नंबर:

  • 23385271
  • 23381125
  • 23098543

मार्कशीट कब आएगी?

रिजल्ट जारी होने के ठीक 15 दिनों के भीतर सिलेक्टेड और नॉन-सिलेक्टेड सभी उम्मीदवारों के नंबर वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।

ऐसे देखें अपना UPSC रिजल्ट:

उम्मीदवार अपना रिजल्ट देखने के लिए ये आसान स्टेप फॉलो कर सकते हैं:

  • सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर UPSC CSE Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद नया पेज खुलेगा।
  • यहां जरूरी जानकारी भरें।
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।

हर साल यूपीएससी का रिजल्ट लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बनता है। इस साल सफल हुए 958 उम्मीदवार अब देश की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सUPSC Results Out: UPSC CSE 2025 रिजल्ट घोषित, अनुज अग्निहोत्री बनें टॉपर, देखें टॉप-20 लिस्ट
More
होमट्रेंड्सUPSC Results Out: UPSC CSE 2025 रिजल्ट घोषित, अनुज अग्निहोत्री बनें टॉपर, देखें टॉप-20 लिस्ट