
UPSC Calendar 2027: देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षाओं में से एक, सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए एक बड़ा अपडेट आया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने साल 2027 में होने वाली सभी प्रमुख परीक्षाओं के लिए अपना वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है।
जो उम्मीदवार देश के बड़े प्रशासनिक पदों जैसे IAS, IPS या IFS बनने का सपना देख रहे हैं, वे अब इस आधिकारिक टाइमलाइन के हिसाब से अपनी पढ़ाई की प्लानिंग और स्ट्रैटेजी तैयार कर सकते हैं। आयोग ने यह शेड्यूल अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर लाइव कर दिया है, जिसमें नोटिफिकेशन आने की तारीख से लेकर आवेदन की आखिरी डेट और एग्जाम के दिनों की पूरी जानकारी दी गई है।
यूपीएससी कैलेंडर 2027 के मुताबिक, सिविल सर्विसेज परीक्षा (CSE) 2027 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन 13 जनवरी, 2027 को जारी किया जाएगा। इसी दिन से आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी, जहां उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के लिए करीब 20 दिनों का समय मिलेगा। ऑनलाइन एप्लीकेशन सबमिट करने की आखिरी तारीख 2 फरवरी, 2027 तय की गई है।
इसके बाद, सबसे बड़ा पड़ाव यानी सिविल सर्विसेज प्रारंभिक (Prelims) परीक्षा 23 मई, 2027 को आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही, मुख्य परीक्षा (Mains) का शेड्यूल भी तय कर दिया गया है। वहीं, इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) मुख्य परीक्षा 2027 की शुरुआत 21 नवंबर, 2027 से होगी और यह लगातार सात दिनों तक चलेगी।
| क्र. सं. | परीक्षा का नाम | नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख | आवेदन की अंतिम तारीख | परीक्षा तिथि | अवधि |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | UPSC RT/परीक्षा हेतु आरक्षित | — | — | 9 जनवरी 2027 | 2 दिन |
| 2 | कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट (प्रारंभिक) परीक्षा 2027 | 2 सितंबर 2026 | 22 सितंबर 2026 | 10 जनवरी 2027 | 1 दिन |
| 3 | इंजीनियरिंग सर्विसेज (प्रारंभिक) परीक्षा 2027 | 16 सितंबर 2026 | 6 अक्टूबर 2026 | 31 जनवरी 2027 | 1 दिन |
| 4 | CBI (DSP) LDCE | 16 दिसंबर 2026 | 5 जनवरी 2027 | 27 फरवरी 2027 | 2 दिन |
| 5 | UPSC RT/परीक्षा हेतु आरक्षित | — | — | 13 मार्च 2027 | 2 दिन |
| 6 | CISF AC (EXE) LDCE-2027 | 25 नवंबर 2026 | 15 दिसंबर 2026 | 14 मार्च 2027 | 1 दिन |
| 7 | NDA एवं NA परीक्षा (I) 2027 | 2 दिसंबर 2026 | 22 दिसंबर 2026 | 11 अप्रैल 2027 | 1 दिन |
| 8 | CDS परीक्षा (I) 2027 | 2 दिसंबर 2026 | 22 दिसंबर 2026 | 11 अप्रैल 2027 | 1 दिन |
| 9 | सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2027 | 13 जनवरी 2027 | 2 फरवरी 2027 | 23 मई 2027 | 1 दिन |
| 10 | भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2027 | 13 जनवरी 2027 | 2 फरवरी 2027 | 23 मई 2027 | 1 दिन |
| 11 | UPSC Main RT/परीक्षा हेतु आरक्षित | — | — | 5 जून 2027 | 2 दिन |
| 12 | इंजीनियरिंग सर्विसेज (मुख्य) परीक्षा 2027 | — | — | 18 जून 2027 | 1 दिन |
| 13 | IES/ISS परीक्षा 2027 | 10 फरवरी 2027 | 2 मार्च 2027 | 18 जून 2027 | 3 दिन |
| 14 | कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट (मुख्य) परीक्षा 2027 | — | — | 19 जून 2027 | 2 दिन |
| 15 | केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (ACs) परीक्षा 2027 | 17 फरवरी 2027 | 9 मार्च 2027 | 4 जुलाई 2027 | 1 दिन |
| 16 | कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज परीक्षा 2027 | 3 मार्च 2027 | 23 मार्च 2027 | 18 जुलाई 2027 | 1 दिन |
| 17 | UPSC RT/परीक्षा हेतु आरक्षित | — | — | 31 जुलाई 2027 | 2 दिन |
| 18 | UPSC RT/परीक्षा हेतु आरक्षित | — | — | 7 अगस्त 2027 | 2 दिन |
| 19 | सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2027 | — | — | 20 अगस्त 2027 | 5 दिन |
| 20 | NDA एवं NA परीक्षा (II) 2027 | 12 मई 2027 | 1 जून 2027 | 19 सितंबर 2027 | 1 दिन |
| 21 | CDS परीक्षा (II) 2027 | 12 मई 2027 | 1 जून 2027 | 19 सितंबर 2027 | 1 दिन |
| 22 | UPSC RT/परीक्षा हेतु आरक्षित | — | — | 25 सितंबर 2027 | 2 दिन |
| 23 | UPSC RT/परीक्षा हेतु आरक्षित | — | — | 16 अक्टूबर 2027 | 2 दिन |
| 24 | UPSC परीक्षा हेतु आरक्षित | — | — | 23 अक्टूबर 2027 | 2 दिन |
| 25 | भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा 2027 | — | — | 21 नवंबर 2027 | 7 दिन |
| 26 | UPSC RT/परीक्षा हेतु आरक्षित | — | — | 4 दिसंबर 2027 | 2 दिन |
| 27 | SO/Steno (ग्रेड ‘B’/ग्रेड ‘I’) LDCE | 15 सितंबर 2027 | 5 अक्टूबर 2027 | 18 दिसंबर 2027 | 2 दिन |
नोट: तालिका में 'आरटी' (RT) का मतलब 'रिक्रूटमेंट टेस्ट' (Recruitment Test) यानी भर्ती परीक्षा से है।
भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में ऑफिसर बनने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए भी कैलेंडर में पूरी जानकारी दी गई है।
इस साल के यूपीएससी कैलेंडर में देश के तकनीकी और चिकित्सा क्षेत्र के मेधावियों के लिए भी जरूरी अपडेट्स हैं। इंजीनियरिंग सर्विसेज (Preliminary) परीक्षा 2027 का नोटिफिकेशन 16 सितंबर, 2026 को ही रिलीज कर दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 6 अक्टूबर, 2026 तक इसके लिए अप्लाई कर सकेंगे और इसकी प्रारंभिक परीक्षा 31 जनवरी, 2027 से शुरू होगी। दूसरी तरफ, कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज परीक्षा 2027 का नोटिफिकेशन 3 मार्च, 2027 को सामने आएगा और इसकी परीक्षा 18 जुलाई, 2027 को कराई जाएगी।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.