अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को किया फोन, जानिए क्या हुई बातें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रसिद्ध स्मारक इंडिया गेट की तारीफ की है। उन्हें अपने ट्रूथ सोशल अकाउंट पर इंडिया गेट की तस्वीर भी शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने वॉशिंगटन डीसी में दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे महान ट्रायम्फल आर्च (विजय द्वार) बनाने की अपनी योजना को फिर से दोहराया है।

Jitendra Singh
अपडेटेड2 Feb 2026, 11:40 PM IST
ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर बात की
ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर बात की

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की और थोड़ी देर बाद भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील का ऐलान कर दिया। दिल्ली में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने अब से थोड़ी देर पहले ये जानकारी दी है कि नए साल में प्रधानमंत्री मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच पहली बार बात हुई है। सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस जानकारी को शेयर किया है। सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इस बातचीत की जानकारी साझा करते हुए लिखा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप ने अभी प्रधानमंत्री मोदी से बात की है। बने रहें…’ ट्रंप ने एक तस्‍वीर भी सोशल मीडिया में शेयर की है, ज‍िसमें ल‍िखा है-द मूवर, द शेकर।

हालांकि, दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई इसकी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं हुई है। इस ट्वीट के सामने आते ही भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं है। माना जा रहा है कि इस बातचीत में अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर पर चर्चा हुई होगी। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच यह फोन कॉल ऐसे समय में हुई है जब भारत और अमेरिका एक ऐतिहासिक ट्रेड डील के बेहद करीब बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें | Trump Tariff Hike: दक्षिण कोरिया पर ट्रंप ने 25% टैरिफ लगाया

चंद घंटे पहले ही ट्रेड सेक्रेटरी ने कहा था क‍ि बातचीत अब अंतिम चरण में है।उधर, वैश्विक स्तर पर भी स्थितियां बदल रही हैं। अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु मुद्दे पर बातचीत फिर से शुरू होने जा रही है। इससे मिड‍िल ईस्‍ट में छाए संकट के बादल छंट रहे हैं।

ट्रंप ने शेयर किया मैगजीन कवर

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हिंदी न्यूज मैगजीन इंडिया टुडे का कवर ट्रुथ सोशल पर शेयर किया। इंडिया टुडे के कवर पेज पर खुद ट्रंप और मोदी ही हैं और लिखा है- द मूवर एंड द शेकर।

View full Image
ट्रंप ने शेयर किया इंडिया टुडे मैगजीन का कवर
यह भी पढ़ें | Trump Tariff Threat: ट्रंप ने फ्रांस को दी 200% टैरिफ की धमकी

EU इंडिया ट्रेड डील से बढ़ी अमेर‍िका की टेंशन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कूटनीत‍िक मामलों के जानकारों का कहना है क‍ि पहले अमेर‍िका सोचता था क‍ि भारत को जैसे चाहेंगे, वैसे घुमा लेंगे। लेकिन जब भारत ने दुन‍िया के कई देशों में अपना कारोबार बढ़ाना शुरू क‍िया तो अमेर‍िका की टेंशन बढ़ गई है। EU इंडिया फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से अमेर‍िका की टेंशन बढ़ गई है। इसके तुरंत बाद गोर काफी एक्‍ट‍िव नजर आए. और अब दोनों नेताओं के बीच ये बातचीत हुई है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सअमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को किया फोन, जानिए क्या हुई बातें
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सअमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को किया फोन, जानिए क्या हुई बातें