लॉरेंस और गोल्डी बराड़ ने हरदीप सिंह निज्जर की करवाई हत्या, अमेरिका का बड़ा आरोप

अमेरिका ने लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ पर हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की साजिश का बड़ा आरोप लगाया है। ऑपरेशन हार्डबॉल के तहत ग्लोबल इन्वेस्टिंगेशन एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इस अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क के 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कई अब भी फरार हैं।

Shivam Shukla( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
अपडेटेड8 Jul 2026, 08:46 AM IST
अमेरिका का बड़ा दावा: लॉरेंस और गोल्डी बराड़ पर निज्जर हत्या की साजिश का आरोप
अमेरिका का बड़ा दावा: लॉरेंस और गोल्डी बराड़ पर निज्जर हत्या की साजिश का आरोप(HT_PRINT)

Hardeep Singh Nijjar Murder Case: अमेरिका ने भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके सहयोगी सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ पर बड़ा आरोप लगाया है। अमेरिका ने इन दोनों पर अनाडा में सिख अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हल्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। लॉस एंजिलिस की एक फेडरल कोर्ट में मंगलवार को पेश चार्जशीट के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई ने तीन साल पहले 18 जून को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे शहर में एक गुरुद्वारे के बाहर हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की साजिश रची थी। कोर्ट के दस्तावेजों में निज्जर का जिक्र 'H.S.N.' के रूप में किया गया है।

ऑपरेशन हार्डबॉल के तहत एक्शन

ऑपरेशन हार्डबॉल नाम से चलाए गए ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत अमेरिका, कनाडा और यूरोप की कानून प्रवर्तन एजेंसी 24 लोगों को पकड़ चुकी है। इनमें 11 गिरफ्तारियां कैलिफोर्निया में हुई हैं। अधिकारियों के अनुसार, ये सभी भारत से संचालित तीन अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध गिरोहों से जुड़े हैं। इन गिरोहों पर निज्जर की हत्या समेत हत्या, जबरन वसूली, मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य कई गंभीर अपराधों के आरोप हैं।

बच नहीं पाएंगे अपराधी: अमेरिका

लॉस एंजिलिस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिका के प्रथम सहायक अटॉर्नी बिल एसायली ने कहा,"ये आपराधिक गिरोह चाहे कहीं भी सक्रिय हों, अमेरिका, कनाडा, यूरोप और एशिया की कानून प्रवर्तन एजेंसियां मिलकर इनके खिलाफ कार्रवाई करेंगी और उनके नेटवर्क को ध्वस्त करेंगी। ये अपराधी दुनिया के किसी भी कोने में छिप नहीं पाएंगे।"

निज्जर की हत्या के बाद भारत-कनाडा संबंधों में आई थी खटास

बता दें कि निज्जर की हत्या के बाद भारत और कनाडा के द्विपक्षीय संबंधों में खटास आ गई थी। कनाडा के तत्कालीन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इस हत्या के पीछे भारत सरकार की भूमिका होने का आरोप लगाया था। भारत ने इन आरोपों को बेबुनियाद और राजनीतिक रूप से प्रेरित बताते हुए खारिज कर दिया था।

इन अपराधों को अंजाम देते थे ये गिरोह

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई कई सालों तक चली संघीय जांच का नतीजा है, जिसमें भारत से संचालित अपराध गिरोह की गतिविधियों की पड़ताल की गई। जांच में सामने आया कि ये गिरोह जबरन वसूली, सुनियोजित हत्याओं, गोलीबारी, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य संगठित अपराधों में शामिल रहे हैं। मंगलवार को पेश किए गए तीन अलग-अलग आरोपपत्रों में कुल 37 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें दो ऐसे आरोपी भी शामिल हैं, जो भारत की जेलों में बंद रहते हुए अपने अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क का संचालन कर रहे थे।

अभी भी 10 आरोपी फरार

अमेरिका में गिरफ्तार किए गए लोगों में 11 को कैलिफोर्निया, एक को इंडियाना और एक को जॉर्जिया से पकड़ा गया है। इन सभी को बुधवार को फेडरल कोर्ट में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा, तीन आरोपियों को कनाडा और एक को स्पेन में गिरफ्तार किया गया है, जबकि सात आरोपी पहले से ही हिरासत में हैं। जांच एजेंसियां अभी 10 फरार आरोपियों की तलाश कर रही हैं। इनमें सात अमेरिका, दो भारत और एक यूरोप में बताए गए हैं। लॉरेंस बिश्नोई पहले से ही भारत की जेल में बंद है, जबकि उसका सहयोगी गोल्डी बराड़ अब भी फरार है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सलॉरेंस और गोल्डी बराड़ ने हरदीप सिंह निज्जर की करवाई हत्या, अमेरिका का बड़ा आरोप
More