US Iran Ceasefire Extension: ट्रंप ने ईरान के साथ बढ़ाया युद्धविराम, पाकिस्तान की अपील पर लिया फैसला

US Iran Ceasefire Extension: आज अमेरिका और ईरान के बीच 2 सप्ताह का सीजफायर खत्म होने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्धविराम आगे बढ़ाने का ऐलान किया है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड22 Apr 2026, 07:52 AM IST
US Iran Ceasefire Extension: अमेरिका-ईरान युद्धविराम बढ़ा, ट्रंप ने किया ऐलान
US Iran Ceasefire Extension: अमेरिका-ईरान युद्धविराम बढ़ा, ट्रंप ने किया ऐलान

US Iran Ceasefire Extension: पश्चिम एशिया तनाव से जुड़ी अहम खबर आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को ईरान सीजफायर को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। ट्रंप ने कहा कि यह कदम उन्होंने पाकिस्तान के नेतृत्व की विशेष अपील के बाद उठाया है। हालांकि, यह राहत पूरी तरह शर्तों के साथ दी गई है। ट्रंप ने अमेरिकी सेना को निर्देश दिया है कि ईरान की घेराबंदी (Blockade) पहले की तरह ही जारी रखी जाए। इसका सीधा मतलब यह है युद्धविराम भले ही आगे बढ़ा दिया गया हो, लेकिन आर्थिक और सैन्य दबाव बरकरार रहेगा।

पाक की अपील पर बढ़ा सीजफायर

यह युद्धविराम पाकिस्तान की मध्यस्थता में हुआ है। ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि यह फैसला फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के अनुरोध पर लिया गया है। पाकिस्तान लंबे समय से इस क्षेत्र में शांति के लिए दोनों देशों के बीच पुल का काम करने की कोशिश कर रहा है। ट्रंप के मुताबिक, पाकिस्तानी अधिकारियों ने उनसे अपील की थी कि वे फिलहाल ईरान पर कोई बड़ा हमला न करें, जिससे कूटनीतिक बातचीत को एक मौका और दिया जा सके।

कब तक जारी रहेगा युद्धविराम?

डोनाल्ड ट्रंप साफ किया है कि सीजफायर का यह विस्तार तब तक ही रहेगा, जब तक ईरान की ओर से कोई एकजुट और स्पष्ट प्रस्ताव नहीं मिल जाता है। ट्रंप ने कड़े लहजे में कहा, “हमने अपनी सेना को घेराबंदी जारी रखने और हर तरह से तैयार रहने का निर्देश दिया है। युद्ध विराम तभी तक है जब तक उनकी ओर से कोई प्रस्ताव आता है और उस पर चर्चा पूरी नहीं हो जाती।”

8 अप्रैल को लागू हुआ था सीजफायर

बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दौर की बातचीत बेनतीजा खत्म हो गई थी। इसके बाद से तनाव जल्द खत्म होने की उम्मीद खत्म हो गई थी। लेकिन आज दो सप्ताह का सीजफायर खत्म होने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शर्त के साथ सीजफायर बढ़ाने का ऐलान किया है। ट्रंप ने 8 अप्रैल को दो सप्ताह का युद्धविराम घोषित किया था।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सUS Iran Ceasefire Extension: ट्रंप ने ईरान के साथ बढ़ाया युद्धविराम, पाकिस्तान की अपील पर लिया फैसला
More