Netflix Outage: बुधवार की रात अमेरिका में नेटफ्लिक्स अचानक डाउन हो गया और इसका असर भारत तक देखने को मिला। मजेदार बात तो यह है कि यह आउटेज ठीक उसी वक्त हुआ जब Stranger Things Season 5 Volume 1 लाइव हुआ। कई यूजर्स को लगातार स्क्रीन पर NSES-500 error दिख रहा था, जिससे किसी भी शो का प्लेबैक शुरू ही नहीं हो रहा था।
कहां-कहां पड़ा असर?
Downdetector के मुताबिक, सिर्फ अमेरिका में ही 15,000 से ज्यादा यूजर्स ने शिकायत दर्ज कराई। ज्यादातर शिकायतें स्ट्रीमिंग फेल होने की थीं, जबकि करीब 41% कम्प्लेन सर्वर कनेक्शन से जुड़ी थीं। भारत में भी सैकड़ों लोगों ने बताया कि वीडियो लोड नहीं हो रहा, स्क्रीन फ्रीज हो रही है और ऐप बार-बार क्रैश हो रहा है।
सोशल मीडिया पर भड़के फैंस
स्ट्रेंजर थिंग्स के नए एपिसोड देखने के लिए देर रात तक जाग रहे फैंस ने X पर खूब गुस्सा निकाला। किसी ने लिखा, “1 बजे तक जागा और नेटफ्लिक्स बंद हो गया, ग्रेट!” कई लोगों ने लिखा कि वो स्पॉयलर्स से बचने के लिए सोशल मीडिया भी छोड़ रहे हैं क्योंकि एपिसोड चल ही नहीं रहे!
आखिर NSES-500 error है क्या?
ये एक सर्वर-साइड एरर है, जो तब आता है जब नेटफ्लिक्स के सर्वर्स पर लोड ज्यादा हो या सिस्टम में कोई टेम्पररी ग्लिच हो। कुछ मामलों में यह आपके डिवाइस की cache, outdated ऐप या unstable internet से भी ट्रिगर हो जाता है।
NSES-500 error कैसे ठीक करें?
- ऐप या टैब को बंद करके दोबारा खोलें
- इंटरनेट स्पीड चेक करें (25 Mbps+ बेहतर है)
- Device/browser की cache clear करें
- Netflix ऐप को अपडेट करें
- किसी दूसरे device या browser पर ट्राई करें
- और अगर फिर भी न चले, Netflix help center पर chat support ले लें
पहले भी हुआ है ऐसा
स्ट्रेंजर थिंग्स का इतिहास ही ऐसा रहा है कि जैसे ही नया वॉल्यूम आता है, नेटफ्लिक्स पर भारी लोड पड़ जाता है। 2022 में भी सीजन 4 के फिनाले के दौरान ऐसा आउटेज हुआ था।