US-Iran War: विदेश मंत्रालय ने बनाया स्पेशल कंट्रोल रूम, भारतीयों के लिए हेल्पलाइन जारी

US-Iran War: भारत सरकार ने मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग की स्थिति को भांपते हुए भारतीयों के लिए एक स्पेशल कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इसके साथ ही खाड़ी देशों में फंसे लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। 

Shivam Shukla( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
अपडेटेड4 Mar 2026, 12:55 PM IST
विदेश मंत्रालय ने US Iran War में फंसे भारतीयों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर
विदेश मंत्रालय ने US Iran War में फंसे भारतीयों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

US-Iran War: मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग ने पूरी दुनिया की टेंशन बढ़ा दी है। अमेरिका और इजरायल की तरफ से ईरान पर किए गए ताबड़तोड़ हमलों के बाद खाड़ी देशों में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। इस युद्ध की आहट के बीच भारत सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने खाड़ी क्षेत्र में रह रहे करीब 1 करोड़ भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक स्पेशल 24x7 कंट्रोल रूम बनाया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ती सैन्य तल्खी को देखते हुए न सिर्फ एयरस्पेस प्रभावित हुआ है, बल्कि हजारों भारतीय वहां फंसे हुए हैं। केंद्र सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए अपने नागरिकों को सतर्क रहने और दूतावास के संपर्क में रहने की सलाह दी है। कंट्रोल रूम में सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक 1800118797 (टोल फ्री), 91 11 2301 2113, 91 11 2301 4104,91 11 2301 7905 नम्बरों पर संपर्क किया जा सकता है।

इन देशों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

पश्चिम एशिया और खाड़ी देशों में स्थित भारतीय दूतावासों के आपात संपर्क नंबर बहरीन में 973 39418071, ईरान में 98 9128109115 / 98 9128109102 / 98 9128109109 / 98 9932179359 हैं। इसके अलावा इराक में 964 771 651 1185 / 964 770444 4899, इज़राइल में 972 54 7520711 / 972 54 2428378, जॉर्डन में 962 770 422 276, कुवैत में 96565501946, लेबनान में 96176860128, ओमान: 968 98282270 (व्हाट्सएप) / 80071234 (टोल फ्री) कतर में 974 55647502, रामल्लाह, फ़िलिस्तीन में 970 592916418, सऊदी अरब (रियाद) में 966 11 4884697 / 800 247 1234 (टोल फ्री), सऊदी अरब (जेद्दा) में 966 126648660 / 96612 2614093, संयुक्त अरब अमीरात: 971 543090571 (व्हाट्सएप) / और 800 46342 (टोल फ्री) नम्बर पर फोन करने की सुविधा है।

पीएम मोदी ने सरकारों से की बात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्रालय पश्चिम एशिया के हालातों को देखते हुए वहां की सरकारों और शीर्ष नेतृत्व से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। पीएम मोदी ने इन देशों के नेताओं से टेलीफोन पर बात कर स्थिति का जायजा लिया है। इसके साथ ही वहां रह रहे भारतीय समुदाय को दिए जा रहे सहयोग पर भी बात की है।

यह भी पढ़ें | आज सोने का भाव 4 मार्च 2026: होली के दिन महंगा हो गया सोना और चांदी

4 दिन से बनी है तनावपूर्ण स्थिति

अमेरिका-इजरायल की ईरान पर संयुक्त सैन्य कार्रवाई और ईरान के जवाबी हमलों से पिछले चार दिनों से क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। दोनों ओर के हमले में बड़ी संख्या में जान माल का नुकसान हुआ है। भारत ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए विवादों का बातचीत और कूटनीति से जल्द समाधान करने का आह्वान किया है।

पेट्रोल-डीजल होगा महंगा?

इस सैन्य टकराव ने ग्लोबल इकोनॉमी के लिए भी खतरा बढ़ा दिया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर यह संघर्ष ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच युद्ध में तब्दील होता है, तो इसका सबसे बड़ा असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ेगा। ओर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) लगभग पूरी तरह ठप हो चुका है। इसी समुद्री मार्ग से दुनिया का लगभग 20 फीसदी कच्चा तेल गुजरता है। वहीं, भारत अपनी तेल जरूरतों का 85% हिस्सा इसी क्षेत्र से पूरा करता है, ऐसे में देश के भीतर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल आने की आशंका पैदा हो गई है।

यह भी पढ़ें | Stock Market Crash: होली के दिन ताश के पत्तों की तरह ढह गए Sensex और Nifty 50

भारतीय एयरलाइंस को DGCA की सलाह

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और विदेश मंत्रालय के बीच उच्च स्तरीय बैठकें जारी हैं। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, भारतीय एयरलाइंस को सलाह दी गई है कि वे पश्चिम एशिया के तनावपूर्ण हवाई क्षेत्रों से गुजरते समय वैकल्पिक रास्तों का चयन करें। हालांकि अभी उड़ानों पर पूर्ण प्रतिबंध की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए फ्लाइट पाथ में बदलाव की निगरानी की जा रही है। एयर इंडिया और इंडिगो जैसी प्रमुख एयरलाइंस ने भी यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जिससे किसी भी फ्लाइट कैंसिल की स्थिति में उन्हें समय पर सूचित किया जा सके।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सUS-Iran War: विदेश मंत्रालय ने बनाया स्पेशल कंट्रोल रूम, भारतीयों के लिए हेल्पलाइन जारी
More