Vaishno Devi Yatra Closed: श्रद्धालु ध्यान दें! भारी भीड़ के कारण स्थगित हुई वैष्णो देवी यात्रा, जानिए लेटेस्ट अपडेट

Vaishno Devi Yatra closed: 1 जनवरी को वैष्णो देवी की यात्रा के लिए भारी भीड़ को देखते हुए पंजीकरण प्रक्रिया अस्थायी रूप से रोक दी गई है। ये कदम यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड31 Dec 2025, 09:04 PM IST
वैष्णो देवी की यात्रा हुई बंद
वैष्णो देवी की यात्रा हुई बंद

Vaishno Devi Yatra closed: अगर आप भी 1 जनवरी को वैष्णो देवी की यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए बड़ा अपडेट है। दरअसल नए साल में माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए भारी भीड़ पहुंची है। भीड़ को देखते हुए पंजीकरण प्रक्रिया को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने जानकारी दी कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

जानकारी के अनुसार, आज अब तक 40,000 से अधिक यात्री भवन तक पहुंच चुके हैं। भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

नए साल पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा की विशेष तैयारियां

वैष्णो देवी मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सचिन कुमार वैश्य ने बुधवार को कहा कि तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाओं और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए मंदिर बोर्ड लगातार काम कर रहा है। उन्होंने नव वर्ष समारोह के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि आवास, सुरक्षा और सुगम दर्शन सहित पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं ताकि तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

साल 2025 में कितने श्रद्धालुओं ने किए वैष्णो देवी की यात्रा?

साल 2025 में पवित्र तीर्थस्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 70 लाख से नीचे रही।अधिकारियों के अनुसार, इस वर्ष अब तक 69 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किए।पिछले वर्ष तीर्थयात्रियों की संख्या 94.84 लाख से अधिक थी। इस तरह, लगभग 27 प्रतिशत की गिरावट सुरक्षा से जुड़ी घटनाओं और लंबे समय तक खराब मौसम की संयुक्त मार को रेखांकित करती है, जिससे क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन प्रभावित हुआ।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सVaishno Devi Yatra Closed: श्रद्धालु ध्यान दें! भारी भीड़ के कारण स्थगित हुई वैष्णो देवी यात्रा, जानिए लेटेस्ट अपडेट
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सVaishno Devi Yatra Closed: श्रद्धालु ध्यान दें! भारी भीड़ के कारण स्थगित हुई वैष्णो देवी यात्रा, जानिए लेटेस्ट अपडेट