Independence Day 2026: लाल किले पर बदलेगा 15 अगस्त का अंदाज, पहली बार वंदे मातरम के बाद गूंजेगा जन गण मन

Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर इतिहास रचा जाएगा। राष्ट्रगान 'जन गण मन' से पहले पहली बार 'वंदे मातरम' का गायन होगा। जानिए समारोह से जुड़े सभी अपडेट।

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
पब्लिश्ड14 Aug 2026, 02:05 PM IST
Add Mint as a preferred source on Google
लाल किले पर 15 अगस्त को रचेगा इतिहास
लाल किले पर 15 अगस्त को रचेगा इतिहास

80th Independence Day India: राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान लाल किला परिसर में पहली बार राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' गाया जाएगा, जिसके बाद राष्ट्रगान 'जन गण मन' का गायन होगा। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ये कार्यक्रम 'वंदे मातरम' की 150 साल पुरानी विरासत को याद करने और भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में युवा शक्ति की ऊर्जा, आकांक्षाओं और अहम योगदान का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

बयान के मुताबिक, लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस समरोह का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। इसमें कहा गया है कि लाल किला पहुंचने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे।बयान के अनुसार, रक्षा सचिव दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल राजेश सेठी का परिचय प्रधानमंत्री से कराएंगे।

यह भी पढ़ें | थोक महंगाई में मामूली गिरावट, आम आदमी को मिली राहत

तीनों सेनाओं और दिल्ली पुलिस की टुकड़ी देगी 'जनरल सलामी'

इसमें कहा गया है कि जीओसी प्रधानमंत्री को सलामी मंच तक ले जाएंगे, जहां तीनों सशस्त्र बलों और दिल्ली पुलिस के संयुक्त गार्ड की ओर से उन्हें 'जनरल सलामी' दी जाएगी। इसके बाद प्रधानमंत्री 'गार्ड ऑफ ऑनर' का निरीक्षण करेंगे।बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री के लिए 'गार्ड ऑफ ऑनर' टुकड़ी में थल सेना, नौसेना, वायु सेना और दिल्ली पुलिस में से प्रत्येक के एक अधिकारी और 24 जवान शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें | जानिए स्वतंत्रता दिवस वाले वीकेंड पर क्यों देखनी चाहिए जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म

लाल किले पर रिहर्सल पूरी

लाल किले के परिसर में बृहस्पतिवार को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का 'फुल ड्रेस रिहर्सल' किया गया। बयान में कहा गया है कि इस साल स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए समन्वय करने वाली सेवा भारतीय सेना है, जबकि 'गार्ड ऑफ ऑनर' की कमान लेफ्टिनेंट कर्नल अर्जुन सिंह संभालेंगे।

यह भी पढ़ें | क्या 15 अगस्त को जारी होगी लाडकी बहिन योजना की किस्त? 3,000 रुपये पर आया अपडेट

इसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री के 'गार्ड ऑफ ऑनर' में शामिल सेना की टुकड़ी की कमान मेजर आदित्य शर्मा, नौसेना की टुकड़ी की कमान लेफ्टिनेंट कमांडर नीलम राणा, वायु सेना की टुकड़ी की कमान स्क्वाड्रन लीडर विपिन कुमार और दिल्ली पुलिस की टुकड़ी की कमान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार के हाथों में होगी। बयान के मुताबिक, 'गार्ड ऑफ ऑनर' के निरीक्षण के बाद प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर की ओर बढ़ेंगे। इसमें कहा गया है कि दिल्ली क्षेत्र के जीओसी राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रधानमंत्री को प्राचीर पर बने मंच तक ले जाएंगे, जबकि कैप्टन सोनिया सिंह चौहान राष्ट्रीय ध्वज फहराने में प्रधानमंत्री की सहायता करेंगी।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सIndependence Day 2026: लाल किले पर बदलेगा 15 अगस्त का अंदाज, पहली बार वंदे मातरम के बाद गूंजेगा जन गण मन
More