Vijaykumar Vyshak News: कौन हैं विजयकुमार वैशाख? 4 ओवर में 3 विकेट लेकर गुजरात को 162 रनों पर रोका

इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 162 रन पर रोक दिया। युजवेंद्र चहल ने 28 रन देकर दो विकेट लिए और विजयकुमार विशाक ने 34 रन पर तीन विकेट झटके। शुभमन गिल और जोस बटलर ने कुछ रन बनाए।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड31 Mar 2026, 10:46 PM IST
विजय कुमार वैशाख ने झटके 3 विकेट
विजय कुमार वैशाख ने झटके 3 विकेट

GT vs PBKS Scorecard Updates: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के एक रोमांचक मुकाबले में अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और तेज गेंदबाज विजयकुमार वैशाख की धारदार गेंदबाजी के सामने गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज बेबस नजर आए।

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए मध्य के ओवरों में गुजरात टाइटंस पर दबाव बनाने में मदद की जिससे पंजाब किंग्स ने मंगलवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में बल्लेबाजी के लिए अच्छी पिच पर उसे छह विकेट पर 162 रन के स्कोर पर रोक दिया।

यह भी पढ़ें | ईरान युद्ध से भारत को लग सकता है झटका, घट सकती है GDP

विजयकुमार ने झटके 3 विकेट

चहल ने चार ओवरों में 28 रन देकर दो विकेट झटके जबकि तेज गेंदबाज विजयकुमार विशाक ने 34 रन देकर तीन विकेट लिए। बल्लेबाजी के इस फीके प्रदर्शन में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल (27 गेंदों में 39 रन) और जोस बटलर (33 गेंदों में 38 रन) ने योगदान दिया।

कौन हैं विजयकुमार?

विजयकुमार वैशाख कर्नाटक के एक प्रतिभाशाली दाएं हाथ के मध्यम-तेज गेंदबाज हैं, जो वर्तमान में IPL 2026 में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे हैं। घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करने वाले वैशाख ने 2023 में RCB की ओर से अपना आईपीएल डेब्यू किया था। वे अपनी सटीक यॉर्कर और चतुराई भरी धीमी गेंदों के लिए जाने जाते हैं।

यह भी पढ़ें | कॉमेक्स पर गोल्ड-सिल्वर में तेजी, जानिए ताजा भाव

गिल ने चौके- छक्कों की लगा दी झड़ी

बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद गिल ने बेहतरीन लय में दिख रहे थे, उन्होंने चौकों-छक्कों की झड़ी लगा दी जिससे टीम तीन ओवरों में ही 35 रन तक पहुंच गई। इससे पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को गेंदबाजी में बदलाव करना पड़ा और उन्होंने लंबे कद के मार्को यानसन (चार ओवर में 20 रन देकर एक विकेट) को आक्रमण पर लगाया। इसका उन्हें तुरंत फायदा मिला। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यानसन ने साई सुदर्शन (13) को एक गेंद पर ऐसा शॉट खेलने पर मजबूर किया जो सीधे मिड-ऑफ की तरफ गया जहां अय्यर ने आसानी से कैच लपक लिया। इससे पंजाब की टीम को चौथे ओवर में पहली सफलता मिल गई।

यह भी पढ़ें | 1 अप्रैल से बदल जाएंगे लोन लेने के नियम, अब नहीं देना होगा यह चार्ज

फिर बटलर क्रीज पर आए। टी20 विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद वापसी कर रहे इंग्लैंड के इस बल्लेबाज ने विशाक पर चौका जड़कर शानदार अंदाज में अपना खाता खोला। बटलर ने यानसन की वाइड गेंद पर 'कट शॉट' से बैकवर्ड प्वाइंट की तरफ चौका जड़ा। इसके बाद उन्होंने मैच का पहला छक्का विशाक की गेंद को सीधे मैदान के ऊपर से उठाकर लगाया। गुजरात टाइटंस ने पावरप्ले में एक विकेट पर 54 रन बना लिए थे। पंजाब की टीम ने शुरुआती ओवरों में रन लुटाने के बाद बाद के ओवरों में नियंत्रण पा लिया था।

चहल आठवें ओवर में गेंदबाजी करने आए। इस लेग स्पिनर का गिल के खिलाफ़ रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है, उन्होंने पिछले आईपीएल में गिल को तीन बार आउट किया था और इस बार भी उन्होंने इस सलामी बल्लेबाज को अपना शिकार बना लिया। गिल ने डीप मिड-विकेट की तरफ शॉट खेला और कैच आउट हो गए।नए बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने चहल की गेंद पर लांग ऑन के ऊपर से जोरदार शॉट लगाकर छक्का जड़ा। इसके बाद बटलर ने जेवियर बार्टलेट कीगेंद को मिड-ऑन के ऊपर से मारकर एक और छक्का लगाया।इसके बाद पंजाब किंग्स ने वापसी करते हुए नियंत्रण बना लिया।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सVijaykumar Vyshak News: कौन हैं विजयकुमार वैशाख? 4 ओवर में 3 विकेट लेकर गुजरात को 162 रनों पर रोका
More