Viral Video: जोमैटो के डिलीवरी बॉय का जन्मदिन मनाकर ग्राहक ने जीता करोड़ों का दिल, देखे वीडियो

Viral Video: केक डिलीवर करने आए जोमैटो एजेंट को कस्टमर ने सरप्राइज़ बर्थडे सेलिब्रेशन दिया। डिलीवरी करने वाले को जब पता चला कि जो केक वो लाया है, वो उसी के लिए है, तो वो इमोशनल हो गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

एडिटेड बाय Jitendra Singh
पब्लिश्ड12 Jan 2026, 05:47 PM IST
Viral Video: जोमैटो राइडर खुद अपने जन्मदिन की सरप्राइज पार्टी में शामिल हो गया।
Viral Video: जोमैटो राइडर खुद अपने जन्मदिन की सरप्राइज पार्टी में शामिल हो गया।

Viral Video: अगर आपका छोटा-सा जेस्चर (एक्शन) किसी का दिन बना दें, तो जरूर आपने कुछ अच्छा किया होगा। इंटरनेट पर वायरल वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलता है। जिसमें कुछ लोग इकट्ठा होकर एक जोमैटो राइडर को सरप्राइज देते हैं। डिलीवरी एजेंट शायद पहले से इस मोमेंट के लिए तैयार नहीं होता है, ऐसे में जब वह अपनी आंखों के सामने इतने लोगों को देखता है, तो वो परेशान हो जाता है। हालांकि बाद में जब उसे पता चलता है तो उसके खुशी के आंसू छलकने लगते हैं।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि राइडर (डिलीवरी बॉय) इस अप्रत्याशित पल से पूरी तरह स्तब्ध हो गया। उसकी आंखों में आंसू थे और कुछ पल के लिए वह बोल भी नहीं पा रहा था। परिवार ने मोमबत्तियां जलाईं, उसे केक काटने को कहा और पूरा माहौल तालियों और मुस्कुराहट से भर गया। यह पल इतना सच्चा और भावुक था कि देखने वालों का दिल भी भर आया।

जानिए पूरा मामला

वायरल वीडियो एक कुर्सी पर बैठे ज़ोमैटो डिलीवरी एजेंट से शुरू होता है। वे उसे थोड़ा रिलैक्स होने के लिए कहते हैं। वह एक ग्राहक के घर केक पहुंचाने आया था। उसे नहीं पता था कि उसका क्या इंतजार कर रहा है। जब घरवाले उसे वही केक काटकर अपना जन्मदिन मनाने के लिए कहते हैं, तो वह हैरान रह जाता है। उसकी आवाज़ कांपने लगती है। शब्द बाहर नहीं आते। आँखें भर आती हैं। डिलीवरी बॉय को जैसे ही केक काटने के लिए कहा, वो स्तब्ध रह गया। उसे इसकी उम्मीद ही नहीं थी। फिर उसने मोमबत्तियां बुझाईं और अपना बर्थडे केक काटा। इस दौरान परिवार के सभी सदस्य ताली बजाते और उसे जन्मदिन की बधाई देते नजर आते हैं। बाद में उन्होंने उसे केक भी खिलाया।

यह भी पढ़ें | लोहड़ी, पोंगल और मकर संक्राति के मौके पर कहां-कहां बंद हैं स्कूल, जानें अपडेट

ज़िंदगी की मुश्किलों और कभी न खत्म होने वाली भागदौड़ के बीच, शायद उस डिलीवरी एजेंट की ज़िंदगी में यह पहला ऐसा दिल छू लेने वाला अनुभव था। वीडियो देखने वालों का भी दिल भर आया, जो कमेंट बॉक्स में साफ दिख रहा है।

इस दिल छू लेने वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर bharat.base नाम की आईडी से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 8 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 71 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। वीडियो में लोग कमेंट करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। पूरे वीडियो में कमेंट्स की बौछार हो रही है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सViral Video: जोमैटो के डिलीवरी बॉय का जन्मदिन मनाकर ग्राहक ने जीता करोड़ों का दिल, देखे वीडियो
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सViral Video: जोमैटो के डिलीवरी बॉय का जन्मदिन मनाकर ग्राहक ने जीता करोड़ों का दिल, देखे वीडियो