Virat Kohli Centuries: आग उगल रहा कोहली का बल्ला! न्यूजीलैंड के खिलाफ रन मशीन विराट ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

Virat Kohli News: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में 28,000 रन पूरे कर लिए हैं। ये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज है और उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा है…

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम एजेंसियां)
अपडेटेड11 Jan 2026, 08:40 PM IST
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

Virat Kohli 28000 Runs: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का बल्ला आज न्यूजीलैंड के खिलाफ आग उगल रहा है। वडोदरा में खेले जा रहे इस मैच में उन्होंने दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 28,000 रन पूरे कर लिए हैं और इस दौरान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

विराट कोहली ने बनाया रिकॉर्ड

अपनी 624वीं पारी खेलते हुए कोहली ने न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर आदित्य अशोक पर चौका लगाकर यह मुकाम हासिल किया। तेंदुलकर ने यह मुकाम अपनी 644वीं पारी में हासिल किया था जबकि 28000 रन बनाने वाले क्लब में तीसरे खिलाड़ी श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगकारा ने ये उपलब्धि अपनी 666वीं पारी में हासिल की थी।

टूट गया सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

सैंतीस साल के कोहली ने इस मैच से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सभी प्रारूप में 27,975 रन बनाए थे। तेंदुलकर ने 782 पारियों में कुल 34357 रन बनाए हैं जबकि संगकारा के नाम 666 पारियों में 28,016 रन दर्ज हैं।

फरवरी 2023 में कोहली सबसे तेजी से 25 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने थे। उन्होंने यह उपलब्धि 549 पारियों में हासिल किया की थी जो तेंदुलकर से 28 पारियां कम थीं।कोहली ने अक्टूबर 2023 में सबसे तेजी से 26 हजार रन पूरे किए जबकि एक साल बाद सितंबर 2024 में उन्होंने अपनी 594वीं पारी में 27 हजार रन पूरे किए।

बता दें कि वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में चल रहे मुकाबले में न्यूजीलैंड से मिले 301 के लक्ष्य का पीछा कर भारतीय टीम ने खबर लिखे जाने तक पांच विकेट में 251 रन बना लिए हैं। बीते दो ओवर टीम इंडिया के पक्ष में नहीं रहे। भारतीय टीम ने लास्ट 13 गेंदों के अंदर विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और श्रेयस अय्यर के विकेट गंवाए हैं। हालांकि अभी भी टीम इंडिया मैच जीतने के काफी करीब है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सVirat Kohli Centuries: आग उगल रहा कोहली का बल्ला! न्यूजीलैंड के खिलाफ रन मशीन विराट ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सVirat Kohli Centuries: आग उगल रहा कोहली का बल्ला! न्यूजीलैंड के खिलाफ रन मशीन विराट ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड