Virat Kohli Century: विराट कोहली ने लगाया वनडे का 7000वां शतक, टूटा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

Virat Kohli Century: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ रांची में खेले गए वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार शतकीय पारी खेली। कोहली ने 102 गेंदों में शतक पूरा किया। कोहली का ये शतक वनडे क्रिकेट इतिहास का 7000 वां शतक है।

Jitendra Singh
अपडेटेड30 Nov 2025, 06:51 PM IST
Virat Kohli Century: विराट कोहली ने वनडे करियर में 52वीं बार 100 रनों का आंकड़ा पार किया।
Virat Kohli Century: विराट कोहली ने वनडे करियर में 52वीं बार 100 रनों का आंकड़ा पार किया।

Virat Kohli Century: रांची में खेले जा रहे पहले वनडे में भारत ने साउथ अफ्रीका को 350 रन का टारगेट दिया है। इस मैच में विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 52वां शतक लगाकर इतिहास रच दिया। वे अब किसी एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। विराट कोहली ने 102 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह उनके वनडे करियर का 52वां शतक है। कोहली का ये शतक वनडे क्रिकेट इतिहास का 7000 वां शतक है। यानी अभी तक वनडे में सात हजार शतक लग चुके हैं और ये मुकाम पूरा करने का श्रेय विराट कोहली को जाता है।

रविवार को रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का माइलस्टोन अपने नाम किया। यही नहीं, रोहित-विराट की जोड़ी अब भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली जोड़ी भी बन गई। 20वें ओवर में रोहित शर्मा ने मार्को यानसन की गेंद पर शानदार छक्का जड़ा। इसी शॉट के साथ वे वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। रोहित ने पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के 351 छक्कों के वर्ल्ड रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान बना दिया।

विराट कोहली ने 120 गेंदों में 135 रन बनाए

विराट कोहली ने 120 गेंद में 135 रनों की रिकॉर्ड पारी खेली। इस दौरान किंग कोहली के बल्ले से 11 चौके और 7 छक्के निकले। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विराट ने 102 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। किंग कोहली ने शतक पूरा करने के लिए 7 चौके और 5 छक्के लगाए। इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट का यह 83वां शतक है। विराट ने दमदार खेल दिखाते हुए अपने वनडे करियर में 52वीं बार 100 रनों का आंकड़ा पार किया।

यह भी पढ़ें | अनुष्का शर्मा बिना कोचिंग के बनीं IAS, UP की योगी सरकार में मिली बड़ी जिम्मेदारी

विराट ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

विराट कोहली अब एक भारतीय वेन्यू पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रांची में विराट ने पांच पारियों में 3 शतक लगा दिए हैं। वहीं सचिन के वडोदरा में सात पारियों में तीन शतक लगाए थे। विशाखापट्टनम में भी विराट ने तीन शतक लगाए हैं, लेकिन सात पारियों में यह कमाल किया है। किंग कोहली ने पुणे में आठ पारियों में तीन सेंचुरी लगाई हैं।

यह भी पढ़ें | वर्ल्ड कप की जीत के बाद महिला टीम ने की पीएम से मुलाकात, जानें क्या बातें हुईं

रोहित के साथ दमदार साझेदारी

विराट ने इस मैच में रोहित के साथ मिलकर शानदार शतकीय साझेदारी की। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 136 रन जोड़े। रोहित शर्मा 51 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्के लगाकर आउट हो गए। हालांकि, कोहली ने अपना काम जारी रखा और स्कोरबोर्ड चलाते रहे। जब वह शतक के करीब थे तब थोड़ी धीमी बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन जैसे ही उन्होंने शतक पूरा किया वैसे ही वह तूफानी अवतार में दिखाई दिए और आखिरी में इसी कारण उन्होंने अपना विकेट गंवाया।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सVirat Kohli Century: विराट कोहली ने लगाया वनडे का 7000वां शतक, टूटा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सVirat Kohli Century: विराट कोहली ने लगाया वनडे का 7000वां शतक, टूटा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड
OPEN IN APP