एक चार्ज में 700KM की रेंज! जानिए भारत में कब लॉन्च होगी पेट्रोल-डीजल को टक्कर देने वाली लग्जरी EV SUV

Volvo EX90 Launch Status: वॉल्वो की फ्लैगशिप लग्जरी EV SUV EX90 सिंगल चार्ज में 700 किमी से अधिक की रेंज के साथ भारत में कदम रखने जा रही है। जानिए भारत में ये कार कब लॉन्च होगी।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड1 Sep 2026, 06:12 PM IST
भारत में कब लॉन्च होगी Volvo EX90
भारत में कब लॉन्च होगी Volvo EX90

Volvo EX90 Electric SUV Launch: पेट्रोल-डीजल के रेट आसमान छू रहे हैं। ऐसे में काफी लोग इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन उन गाड़ियों की रेंज सुनकर चार्जिंग की टेंशन बढ़ जाती है। हालांकि इस समस्या का अंत करते हुए वोल्वो ने एक नई SUV वोल्वो EX90 पेश की है, जिसकी रेंज इतनी है कि आप दिल्ली से जयपुर जाकर आ भी जाएंगे, तो उसकी चार्जिंग खत्म नहीं होगी।

SUV वोल्वो EX90 की कितनी है रेंज?

SUV वोल्वो EX90 के अंदर कई खास फीचर्स हैं, लेकिन इसकी रेंज आपको काफी पसंद आने वाली है। कंपनी के मुताबिक ये कार एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 700 किलोमीटर की रेंज देती है। आसान शब्दों में कहें, तो एक बार फुल चार्ज में दिल्ली से जयपुर या चंडीगढ़ जाकर वापस आने पर भी कार में चार्जिंग बची रहेगी। वोल्वो की ये कार 106 KWh की भारीभरकम बैटरी से लैस होगी।

यह भी पढ़ें | खरीदार पर खरीदार! कार-बाइक खरीदना है तो झटपट करें या थोड़ा इंतजार करना बेहतर?

SUV वोल्वो EX90 के फीचर्स

फीचरVolvo EX90
बैटरी106 kWh
क्लेम्ड रेंजकरीब 700 km
रियल-वर्ल्ड रेंजकरीब 550 km
इलेक्ट्रिक मोटरट्विन मोटर
पावर456 bhp
इलेक्ट्रिकल आर्किटेक्चर800V
इंफोटेनमेंटGoogle-बेस्ड सिस्टम वाला बड़ा टचस्क्रीन
साउंड सिस्टम25-स्पीकर Bowers & Wilkins
सीटिंगकैप्टन सीट लेआउट, 3-रो केबिन
केबिनप्रीमियम मिनिमलिस्ट डिजाइन, असली लकड़ी का इस्तेमाल
खास टेक्नोलॉजीAdvanced Driver Monitoring System
खासियतलंबी रेंज, शांत केबिन और प्रीमियम लग्जरी फीचर्स

कार होगी काफी प्रीमियम

वोल्वो कंपनी अपनी लग्जरी बसों के लिए काफी फेमस है। ऐसे में इस एसयूवी में भी कंपनी प्रीमियम मिनिमलिस्ट डिजाइन देने वाली है। इसके डैशबोर्ड पर एकटचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगा होगा, जो गूगल इन-बिल्ट फीचर्स से लैस होगा। इसके अंदर 25-स्पीकर वाला बोवर्स एंड विल्किंस का शानदार साउंड सिस्टम भी लगा हुआ मिलेगा।

यह भी पढ़ें | कम दाम में मिलेगी कार, ये है सरल उपाय

वहीं एसयूवी के अंदर स्पेशियस कैप्टन सीट लेआउट दिया है। इसके अलावा लेगरूम भी दूसरी कारों से ज्यादा मिलने वाला है। ऐसे में आने वाले वक्त में ये कार लोगों को अपने प्रीमियम लुक से लुभाने वाली है। अगर फ्रंट लुक की बात करें, तो इस कार में आगे की तरफ सिग्नेचर T-शेप वाले LED हेडलैम्प्स, पिक्सेल-स्टाइल LED DRLs और बॉडी-कलर की सील्ड-ऑफ ग्रिल मिलती है। जिसके सेंटर में वोल्वो का लोगो दिया गया है।

यह भी पढ़ें | Starlink को UAE ने दी हरी झंडी, भारत में अब तक क्यों फंसा है लॉन्च?

कब लॉन्च होगी SUV वोल्वो EX90?

वोल्वो भारतीय बाजार में अपनी नई फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी Volvo EX90 को अगले महीने लॉन्च करने वाला है। कंपनी के मुताबिक ये कार 12 अक्टूबर 2026 को लॉन्च होगी।बता दें कि ये एसयूवी एक 7 सीटर कार है। हालांकि इसके कुछ वेरिएंट्स में 6 सीटर भी मिलता है। इसमें केबिन एयर प्यूरीफायर, पैनोरमिक ग्लास रूफ और 360-डिग्री कैमरा लगा हुआ मिलेगा।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सएक चार्ज में 700KM की रेंज! जानिए भारत में कब लॉन्च होगी पेट्रोल-डीजल को टक्कर देने वाली लग्जरी EV SUV
More