अब 15 दिन आपके घर पहुंचेगा वोटर आईडी कार्ड, नहीं करना होगा लंबा इंतजार, मिलेगी रियल टाइम अपडेट

इस नई सुविधा से प्रकिया तेज होगी और पारदर्शिता बढ़ेगी। इसके अलावा, मतदाता पहचान पत्र बनने से लेकर डाक विभाग के माध्यम से आपके पते पर पहुंचने तक की हर स्टेप को रियल-टाइम में ट्रैक किया जा सकेगा।

Shivam Shukla
पब्लिश्ड18 Jun 2025, 07:34 PM IST
अब 15 दिन आपके घर पहुंचेगा वोटर आईडी कार्ड, नहीं करना होगा लंबा इंतजार
अब 15 दिन आपके घर पहुंचेगा वोटर आईडी कार्ड, नहीं करना होगा लंबा इंतजार

भारतीय चुनाव आयोग ने देशभर के करोड़ों वोटर्स के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। बुधवार, 18 जून को इलेक्शन कमीशन ने ऐलान किया कि अब मतदाता पहचान पत्र बनने के बाद मात्र 15 दिनों आपके घर पहुंचेगा। इस नई सुविधा से उन लोगों को लाभ होगा, जो पहली बार वोटर बन रहे हैं या अपने पुराने वोटर कार्ड में कोई अपडेट करना चाहते हैं। इससे पहले, वोटर आईटी बनने के बाद महीनों तक का इंतजार करना पड़ता था।

SMS के जरिए मिलेगी रियल टाइम अपडेट

इस नई सुविधा से प्रकिया तेज होगी और पारदर्शिता भी बढ़ेगी। इसके अलावा, मतदाता पहचान पत्र बनने से लेकर डाक विभाग के माध्यम से आपके पते पर पहुंचने तक की हर स्टेप को रियल-टाइम में ट्रैक किया जा सकेगा। यानी, वोटर आईडी के लिए आवेदन के बाद आप पल-पल की अपडेट जान सकेंगे। इसकी जानकारी आपको रजिस्ट्रर्ड मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए मिलती रहेगी। इससे आपको बार-बार ऑफिस के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और पूरी प्रक्रिया आसान हो जाएगी।

वोटर हेल्पलाइन ऐप भी लॉन्च

इसके अलावा, इलेक्शन कमीशन ने वोटर आईडी कार्ड बनवाने और उसमें संशोधन करने की पक्रिया को और आसान बनाने के लिए वोटर हेल्पलाइन ऐप भी लॉन्च किया है। इस ऐप को प्लेस्टोर या ऐप स्टोर के माध्यम से एंड्रायड और आईओएस फोन में डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप्लीकेशन की मदद से आप घर बैठे नए मतदाता पहचान पत्र के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही अपने पुराने वोटर आईडी कार्ड में जन्म तिथि, नाम, पता जैसी जानकारी को भी अपडेट कर सकते हैं।

घर बैठे ऐसे बनाए नया वोटर आईडी कार्ड

घर बैठे वोटर आईडी कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में वोटर हेल्पलाइन ऐप को डाउनलोड कर लें। इसके बाद ऐप को ओपन कर उसमें वोटर रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आपको अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड की जानकारी जैसी डिटेल्स को भरना होगा। सारी डिटेल्स भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद ब्लॉक लेवल ऑफिसर (BLO) आपकी ओर से भरी जानकारी को वैरिफाई करेगा। वैरिफिकेशन पूरा होने के बाद आपका वोटर आईडी कार्ड बनकर 15 दिन के भीतर आपके पते पर आ जाएगा।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सअब 15 दिन आपके घर पहुंचेगा वोटर आईडी कार्ड, नहीं करना होगा लंबा इंतजार, मिलेगी रियल टाइम अपडेट
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सअब 15 दिन आपके घर पहुंचेगा वोटर आईडी कार्ड, नहीं करना होगा लंबा इंतजार, मिलेगी रियल टाइम अपडेट