
How to Keep Water Tank Hot in Cold: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में ठंड की शुरुआत हो गई है। ऐसे में कुछ लोग गीजर के पानी से नहाना पसंद करते हैं, लेकिन अभी भी कुछ लोग ऐसे हैं जिनके घरों में पानी गर्म करने के लिए गीजर की सुविधा नहीं है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं,तो हम आपके लिए एक ऐसा जुगाड़ लेकर आए हैं, जिसे अपनाकर आप अपने टैंकर के पानी को ही बिना गीजर के गर्म रख सकते हैं। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में
इसके लिए आपको बस अपने पानी के टंकी पर थर्माकोल की शीट चिपकानी होगी। ऐसा करने टंकी के अंदर की गर्मी बाहर नहीं निकलेगी और ठंडी हवा टंकी के अंदर नहीं जाएगी। अगर बाहर का तापमान गिरेगा, तो भी टंकी के अंदर का पानी नॉर्मल रहेगा। ठंडे पानी की अपेक्षा नॉर्मल पानी से नहाना और बर्तन धोना काफी सही रहता है। ये उस तरह काम करता है, जैसे हम सर्दियों में स्वेटर पहनते हैं, तो बाहर की ठंडी हवा हमारे शरीर तक नहीं पहुंच पाती है। उसी तरह बाहर की ठंड आपके पानी को ठंडा नहीं कर पाएगी।
इसके अलावा अगर आपके पास बड़ा सा बबल रैप है,तो उसे फेंकने के बजाए पानी के टैंकर पर लपेट दें। ऐसा करने से आपका पानी का टैंकर हीटर की तरह काम करेगा। बबल रैप एक दीवार की तरह काम करेगा और ठंडी हवा को अंदर आने से रोकेगा। ऐसा करने से पानी ठंडा नहीं होगा और धूप पड़ी तो हल्का गर्म भी रह सकता है।
अगर आप इन दोनों ट्रिक को अपनाते हैं तो आपका पानी कभी ठंडा नहीं होगा और आप बिना गीजर के गर्म पानी के बिना भी आसानी से नहा पाएंगे। काफी लोग हर सर्दियों में इस ट्रिक को अपनाकर हजारों का बिजलीबिल बचाते हैं। आप भी इस टिप्स के जरिए पैसा बचा सकते हैं।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.