
पश्चिम बंगाल बोर्ड ने WBJEE 2025 का मॉडल आंसर की अपनी आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in/wbjee पर जारी कर दी है। छात्र अपने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करके आंसर की देख सकते हैं। यह परीक्षा 27 अप्रैल 2025 को आयोजित की गई थी।
अगर किसी छात्र को लगता है कि आंसर की में कोई उत्तर गलत है, तो वह उस पर आपत्ति दर्ज कर सकता है। इसके लिए अंतिम तिथि 11 मई 2025, रात 11:59 बजे तक है।
हर सवाल पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 500 रुपए का नॉन-रिफंडेबल शुल्क देना होगा, जिसे नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई से जमा किया जा सकता है। छात्र कितने भी सवालों पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं, लेकिन यह प्रक्रिया एक ही बार में करनी होगी।
छात्रों द्वारा दर्ज की गई आपत्तियों की समीक्षा बोर्ड करेगा और बोर्ड का फैसला ही अंतिम माना जाएगा। इसके बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी और उसी के आधार पर परिणाम और रैंक तैयार किए जाएंगे।
फाइनल आंसर की आने के बाद ही WBJEE 2025 का रिजल्ट घोषित होगा। हालांकि, अभी तक परिणाम की तारीख और समय घोषित नहीं किया गया है। एससी, एसटी और ओबीसी प्रमाणपत्र अपलोड करने की विंडो 18 अगस्त 2025 से 21 अगस्त 2025 तक खुली थी।
गौरतलब है कि रिजल्ट पहले 7 अगस्त 2025 को जारी होना था, लेकिन कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद इसे रोका गया। कोर्ट ने कहा था कि बोर्ड की ओर से जारी मेरिट लिस्ट ओबीसी आरक्षण से जुड़े आदेश का पालन नहीं करती है। इसलिए बोर्ड को नई मेरिट लिस्ट जारी करनी होगी।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.