Aaj ka Mausam: कंपकंपाने को रहें तैयार! दिल्ली से बिहार तक गिरेगा तापमान, पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट जारी

Today Weather Update: उत्तर भारत में ठंड का असर बढ़ रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में कोहरा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तापमान और गिर सकता है। उत्तराखंड में भी बर्फबारी की संभावना है…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड2 Dec 2025, 06:39 AM IST
आज का मौसम अपडेट
आज का मौसम अपडेट

Aaj ka Mausam: दिसंबर के पहले सप्ताह से ही उत्तर भारत में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिल्ली से लेकर बिहार तक सुबह के वक्त आसमान में कोहरे की चादर देखने को मिलती है। वहीं मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में मौसम बिगड़ने का भी अलर्ट जारी किया है। IMD ने चक्रवात दितवाह पर अपडेट देते हुए बताया कि आज कुछ राज्यों में इसका असर तेज दिखने वाला है, जिसकी वजह से बारिश होने की संभावना बढ़ गई है।

दिल्ली में बढ़ेगी ठिठुरन

दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन आने वाले चंद दिनों में दिल्ली का तापमान तेजी से नीचे गिर सकता है। आज भी न्यूनतम तापमान सिंगल नंबर में रह सकता है। तापमान में आई गिरावट ठिठुरन बढ़ा सकती है।

यह भी पढ़ें | ब्रह्मोस की गुप्त जानकारी देने वाले निशांत को हाई कोर्ट से राहत

कोहरे से ढका यूपी-बिहार

उत्तर प्रदेश और बिहार के मौसम में दिसंबर के पहले ही सप्ताह में बड़ा बदलाव आ गया है। यहां दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हो रही है। हालांकि दिन होते-होते मौसम साफ हो जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 5 दिसंबर तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है। हालांकि सुबह और रात को कंपकंपाने वाली ठंड पड़ रही है।

वहीं बिहार में तो ठंड ने शुरुआत में ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। राज्य के 23 जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिनमें पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और जमुई भी शामिल हैं। आलम ऐसा है कि विजिबिलिटी घट तक 500 मीटर ही रह गई है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान और भी नीचे जा सकता है।

यह भी पढ़ें | इस हफ्ते खुल रहे 7 NFO, यहां देखिए पूरी लिस्ट

पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड में सैलानियों के लिए मौसम काफी खुशनुमा बना हुआ है। हालांकि वहां रहने वाले लोग इस सूखी ठंड से परेशान हो गए हैं। सुबह और शाम के तापमान में जमीन आसमान का अंतर दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 4 दिसंबर से कुछ पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। IMD ने उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj ka Mausam: कंपकंपाने को रहें तैयार! दिल्ली से बिहार तक गिरेगा तापमान, पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट जारी
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj ka Mausam: कंपकंपाने को रहें तैयार! दिल्ली से बिहार तक गिरेगा तापमान, पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट जारी