कल का मौसम: कल से बदलेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज, लेकिन इन राज्यों में लू का रेड अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में कल से मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 14 और 15 जून को गरज चमक और तूफानी हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। जानिए देशभर में कल के मौसम का पूर्वानुमान।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड13 Jun 2025, 09:44 PM IST
कल का मौसम: दिल्ली में होगी बारिश?
कल का मौसम: दिल्ली में होगी बारिश?(Arvind Yadav/Hindustan)

Kal ka mausam: इस वक्त देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम दो हिस्सों में बंटा हुआ सा लग रहा है। एक तरफ उत्तर-पश्चिमी भारत में जबरदस्त गर्मी और लू चल रही है, तो वहीं दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनियां जारी हैं। आइए जानें कल कैसा रहेगा देशभर में मौसम का हाल।

दिल्ली में कल का मौसम

दिल्ली और एनसीआर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में 14 और 15 जून को गरज चमक और तूफानी हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इससे लोगों को लू और उमस से कुछ राहत मिलेगी। 16 से 19 जून तक दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, जहां हीट इंडेक्स 54.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

दिल्ली में कब आएगा मानसून?

पूर्वी भारत में मानसून फैलने वाला है। अगले हफ्ते के अंदर पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड और पूर्वी यूपी में बारिश शुरू होने की संभावना है। इसके बाद 19 से 25 जून के बीच पश्चिमी यूपी, हरियाणा, पंजाब होते हुए दिल्ली में मानसून पहुंचेगा।

इन राज्यों में लू और गर्मी की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान और पंजाब में गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां तापमान बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और मध्यप्रदेश के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी हुआ है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी गर्म मौसम का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

दक्षिण और पूर्वोत्तर में बारिश और तूफान का अलर्ट

केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक (कोस्टल और इंटीरियर), कोंकण और गोवा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। महाराष्ट्र के इंटीरियर हिस्सों में भी जोरदार बारिश हो सकती है। तेलंगाना, ओडिशा और कोस्टल आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के साथ तूफानी हवाएं चल सकती हैं।दक्षिणी गुजरात में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों में क्या हाल है?

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और नागालैंड में भी भारी बारिश की संभावना है। उत्तराखंड में भी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है।

मध्य भारत और पूर्व में तेज तूफान

मध्य भारत में कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ इलाकों में तेज तूफान के साथ भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है।

15 जून के बाद राहत

मौसम विभाग का कहना है कि 15 जून के बाद गर्मी का प्रकोप कुछ कम हो जाएगा और मानसून धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बढ़ेगा। इससे लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है। तब तक देश के कई इलाकों में भारी बारिश, तूफानी हवाएं और गर्मी दोनों का मिलाजुला असर देखने को मिलेगा।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सकल का मौसम: कल से बदलेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज, लेकिन इन राज्यों में लू का रेड अलर्ट
MoreLess
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सकल का मौसम: कल से बदलेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज, लेकिन इन राज्यों में लू का रेड अलर्ट