
Kal Ka Mausam, 3 January 2025 weather update: नए साल के साथ ही कड़ाके के ठंड ने भी दस्तक दे दी है। कोहरे और ठंड के इस मेल से दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत का तापमान गिर गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में कई राज्यों में ठंड तेजी से बढे़गी और सर्द हवाएं भी चलेंगी। वहीं पहाड़ों की बात करें, तो कई पर्वतीय इलाकों में कल बर्फबारी होने की संभावना है। आइए जानते हैं कल यानी 3 जनवरी को कैसा रहेगा देशभर का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में नए साल के साथ ही गलन वाली ठंड ने भी दस्तक दे दी है। आज पूरे दिन सूर्यदेव ने दर्शन भी नहीं दिए। वहीं कल के मौसम की बात करें, तो कल राजधानी में मौसम साफ रहने वाला है। हालांकि सुबह के वक्त घना कोहरा छा सकता है। वहीं सर्द हवाएं भी चलेंगी और कोल्ड डे का एहसास कराएंगी।
दिल्ली से सटे यूपी-बिहार में भी मौसम कल बिगड़ने वाला है। दोनों ही राज्य के कई शहरों में कल घना कोहरा छाने की संभावना है। वहीं बिहार में तो 4-5 जनवरी को कोल्ड डे होने की संभावना हैं। वहीं यूपी में 6-9 जनवरी तक शीतलहर चलने की संभावना है। वहीं कल पटना का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे जा सकता है।
हिमाचल प्रदेश में लगभग चार महीने से चल रहे लंबे सूखे के बाद, मंडी में हुई हल्की बारिश और मौसम की पहली बर्फबारी ने जिले के किसानों और बाग मालिकों को राहत प्रदान की है।इस जिले की सबसे ऊंची पर्वत चोटियां बर्फ की पतली चादर से ढंकी हुई है, जिनमें शैताधार पर्वत श्रृंखला के पवित्र धार्मिक स्थल भी शामिल हैं। करसोग और थुनाग उपखंडों के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई।
पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि अगले दो दिन राज्य के दक्षिणी जिलों में तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। IMD के अनुसार, रविवार से उप-हिमालयी जिलों में न्यूनतम तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। वहीं शनिवार को दार्जिंलिंग जिले में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.