Weather Report: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भीषण शीतलहर की चपेट में, द्रास में -24 डिग्री

Weather report: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भीषण ठंड ने हालात मुश्किल कर दिए हैं। सोनमर्ग, गुलमर्ग से लेकर द्रास तक तापमान माइनस में पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 10 जनवरी तक और ठंड बढ़ सकती है, जिसके बाद धीरे-धीरे राहत मिलने की उम्मीद है।

Priya Shandilya( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
पब्लिश्ड8 Jan 2026, 03:19 PM IST
जम्मू-कश्मीर से लद्दाख तक ठंड का कहर, माइनस में पहुंचा पारा
जम्मू-कश्मीर से लद्दाख तक ठंड का कहर, माइनस में पहुंचा पारा(PTI)

Weather Report: सर्दियों का मौसम वैसे तो खूबसूरत नजारों के लिए जाना जाता है, लेकिन जब पारा शून्य से नीचे चला जाए तो यह लोगों के लिए बड़ी चुनौती भी बन जाता है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख इन दिनों भीषण शीतलहर की चपेट में हैं। कई जगहों पर तापमान रिकॉर्ड स्तर तक गिर गया है और लोग ठंड से जूझ रहे हैं।

कहां कितना तापमान?

कश्मीर घाटी के पर्यटन स्थल और ऊंचे इलाके सबसे सर्द रहे। सोनमर्ग में सबसे कम तापमान - 9.8°सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद गुलमर्ग में -9.2° सेल्सियस और पहलगाम में -8.6°सेल्सिसय रहा। शोपियां में भी तापमान -7.8°C रहा।

श्रीनगर और जम्मू का हाल

मौसम विभाग ने बताया कि ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर का तापमान -5.1°सेल्सियस रहा, जो पिछली रात के -1.6°सेल्सियस से काफी कम है, जो एक महत्वपूर्ण गिरावट है। जम्मू क्षेत्र में भी ठंड बढ़ी है, हालांकि मैदानी इलाकों में तापमान जमाव बिंदु से ऊपर रहा।

शीतकालीन राजधानी जम्मू में न्यूनतम तापमान 7.1° सेल्सियस दर्ज किया गया। पहाड़ी जिलों में ठंड अधिक थी, भद्रवाह में -3.4°सेल्सियस और राजौरी में पिछली रात -1.0°सेल्सियस दर्ज किया गया।

लद्दाख में सबसे ज्यादा ठंड

सबसे अधिक ठंड लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश में दर्ज की गई, जहां पारा गंभीर स्तर तक गिर गया। दुनिया के सबसे ठंडे बसे हुए स्थानों में से एक द्रास में -24.7°सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। हानले -16.9° सेल्सियस, पदुम -17.2°सेल्सियस, लेह -14.6°सेल्सियस, कारगिल -13.4° सेल्सियस और नुब्रा घाटी भी भीषण ठंड की चपेट में रहे।

10 जनवरी तक और गिरेगा तापमान

पूरे क्षेत्र में जारी शीतलहर से तत्काल कोई राहत नहीं मिलने वाली है। पूर्वानुमान के अनुसार, 10 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है, जिससे रात और सुबह के शुरुआती घंटों में और अधिक ठंड हो सकती है। दस जनवरी के बाद धीरे-धीरे सुधार की उम्मीद है। रात के तापमान में लगभग एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सWeather Report: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भीषण शीतलहर की चपेट में, द्रास में -24 डिग्री
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सWeather Report: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भीषण शीतलहर की चपेट में, द्रास में -24 डिग्री