Aaj ka mausam: हाड़ गलाने वाली ठंड! दिल्ली से हिमाचल तक कोल्ड वेव का अलर्ट, बाकी राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Aaj ka mausam: देश के कई हिस्सों में घना कोहरा, कोल्ड डे और कोल्ड वेव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर भारत में ठंड बढ़ी रहेगी, जबकि बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम पर मौसम विभाग नजर रखे हुए है।

Priya Shandilya
अपडेटेड8 Jan 2026, 06:50 AM IST
आज कैसा रहेगा देशभर में मौसम का हाल?
आज कैसा रहेगा देशभर में मौसम का हाल?(HT)

Aaj ka mausam: जनवरी की ठंड ने पूरे उत्तर भारत को अपनी चपेट में ले लिया है। सुबह-सुबह धुंध की मोटी परत और दिन में ठंडी हवाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए घना कोहरा, ठंडे दिन और शीतलहर की चेतावनी जारी की है। साथ ही, बंगाल की खाड़ी में दबाव का असर भी मौसम पर दिख सकता है।

कई राज्यों में अगले सात दिनों तक कोहरा

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 8 से 10 जनवरी तक सुबह के समय घना कोहरा रहेगा। यूपी में आज यानी 8 जनवरी को और 9 से 14 जनवरी तक अलग-अलग जगहों पर कोहरा छाएगा। राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में भी 8 से 12 जनवरी तक कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, बिहार, पूर्वोत्तर राज्यों और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी 12 जनवरी तक कोहरा देखने को मिलेगा।

इन राज्यों में कोल्ड डे और कोल्ड वेव

उत्तर भारत और पूर्वी भारत (ओडिशा को छोड़कर) में अगले 2-3 दिन कड़ाके की ठंड पड़ेगी। हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और झारखंड में 8-9 जनवरी को शीतलहर चलेगी। वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में 8 से 12 जनवरी तक शीतलहर की चेतावनी है। उत्तराखंड और बिहार में भी 10 जनवरी तक ठंडे दिन रहेंगे। पहाड़ी इलाकों में पाला पड़ने की भी आशंका है।

तापमान होगा बदलाव

उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व भारत में न्यूनतम तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा। मध्य भारत में अगले 3 दिनों में तापमान 2–3 डिग्री बढ़ सकता है, जबकि पूर्वी भारत में हल्की बढ़ोतरी कुछ दिनों बाद देखने को मिल सकती है। महाराष्ट्र और गुजरात में भी धीरे-धीरे तापमान बढ़ने के संकेत हैं।

ग्राउंड फ्रॉस्ट की चेतावनी

उत्तराखंड में 9 जनवरी तक और मेघालय में 8 जनवरी को ग्राउंड फ्रॉस्ट की स्थिति बन सकती है।

बंगाल की खाड़ी में दबाव

दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और पास के हिंद महासागर में डिप्रेशन बना हुआ है। इसका असर तटीय इलाकों के मौसम पर पड़ सकता है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj ka mausam: हाड़ गलाने वाली ठंड! दिल्ली से हिमाचल तक कोल्ड वेव का अलर्ट, बाकी राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj ka mausam: हाड़ गलाने वाली ठंड! दिल्ली से हिमाचल तक कोल्ड वेव का अलर्ट, बाकी राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम