Aaj ka mausam: दक्षिण भारत में भारी बारिश तो दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Weather today: दिवाली के बाद देशभर में मौसम ने करवट ले ली है। दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट जारी है तो उत्तर भारत में ठंड और प्रदूषण बढ़ गया है। दिल्ली-NCR में हवा ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई।

Priya Shandilya
अपडेटेड23 Oct 2025, 06:53 AM IST
आज कैसा रहेगा देशभर में मौसम का हाल
आज कैसा रहेगा देशभर में मौसम का हाल(HT)

Aaj ka mausam: देशभर में दिवाली की रौनक खत्म होते ही मौसम ने करवट ले ली है। जहां एक ओर दक्षिण भारत में भारी बारिश हो रही है, वहीं उत्तर भारत में प्रदूषण और ठंड की शुरुआत हो चुकी है। बीते दो दिनों में पहाड़ों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हुई, जबकि मैदानों में सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस की जा रही है।

दिल्ली-NCR में हवा हुई और खराब

दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता लगातार ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की जा रही है। हवा की गति कम होने से प्रदूषण के कण ऊपर नहीं उठ पा रहे, जिससे स्मॉग और धुंध का असर बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान दिन में करीब 32–34 डिग्री सेल्सियस व रात में 19–21 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्का कोहरा भी पड़ सकता है।

यूपी-बिहार में ठंड की दस्तक

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर प्रदेश और बिहार में इस हफ्ते मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि 25 अक्टूबर तक कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सुबह के वक्त हल्का कोहरा छाने की संभावना है।

हिमाचल-उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और पहाड़ों के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 23 से 25 अक्टूबर के बीच मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है।

दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि अगले दो दिनों में दक्षिण भारत के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में बना निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है, जिसकी वजह से तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में व्यापक बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ जगहों पर तेज हवाएं और आंधी भी चल सकती हैं।

तमिलनाडु में बारिश का असर (Chennai School holiday)

तमिलनाडु और चेन्नई में भारी बारिश के बाद अब मौसम विभाग ने चेतावनी को घटाकर येलो अलर्ट कर दिया है। कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना है, जैसे चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, कन्याकुमारी, तेनकासी, नीलगिरी, थिरुवल्लूर, तूतीकोरिन और तिरुनेलवेली।

बारिश के चलते कुछ जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद किए गए थे। फिलहाल चेन्नई में स्कूल या ऑफिस बंद होने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj ka mausam: दक्षिण भारत में भारी बारिश तो दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj ka mausam: दक्षिण भारत में भारी बारिश तो दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
OPEN IN APP