Aaj ka mausam: उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली ठंड, यूपी के कई जिलों में 'कोल्ड डे' का रेड अलर्ट

Aaj ka mausam: उत्तर भारत में अगले कुछ दिन कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। दिल्ली, यूपी, झारखंड समेत कई राज्यों में शीतलहर का असर दिखेगा। तापमान में गिरावट से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Priya Shandilya
अपडेटेड27 Dec 2025, 07:09 AM IST
आज देशभर में मौसम कैसा रहेगा?
आज देशभर में मौसम कैसा रहेगा?(HT)

Aaj ka mausam: उत्तर भारत में सर्दी ने एक बार फिर से जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो दिनों तक कई राज्यों में शीतलहर और घने कोहरे का असर बना रहेगा। तापमान में गिरावट के साथ लोगों को सुबह और रात के वक्त ज्यादा ठंड का सामना करना पड़ेगा। कई इलाकों में विजिबिलिटी भी काफी कम हो सकती है, जिससे आम जनजीवन और यातायात दोनों प्रभावित हो सकते हैं।

दिल्ली-एनसीआर में ठिठुरन बढ़ी

मौसम विभाग की मानें तो आज सुबह दिल्ली के कई इलाकों में घने से घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सुबह और देर रात घना कोहरा रहेगा, ठंडी हवाओं के चलते ठिठुरन बढ़ेगी और विजिबिलिटी कम होने से ट्रैफिक पर असर पड़ सकता है। इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर में एयर क्वालिटी भी बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है, जिससे सांस के मरीजों और बुजुर्गों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में खून जमा देने वाली ठंड पड़ेगी। न्यूनतम तापमान 5 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सुबह और देर रात घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता काफी कम रहेगी।

यूपी में शीतलहर और घना कोहरा, कई जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में आज घना कोहरा और हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 20 जिलों में ‘कोल्ड डे’ का रेड अलर्ट जारी किया गया है। खासतौर पर सुबह के समय विजिबिलिटी बेहद कम रहने की चेतावनी दी गई है।

झारखंड-बिहार में गिरेगा तापमान

झारखंड में भी ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। आने वाले 48 घंटों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक और गिरावट हो सकती है, जिससे ठंड और तेज महसूस होगी। बिहार में कोहरे के साथ-साथ ठिठुरन बढ़ गई गई। राज्य में 30 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड जारी रहने की सम्भावना जताई गई है।

पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। पहाड़ों पर मौसम बिगड़ने से मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं का असर और बढ़ सकता है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj ka mausam: उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली ठंड, यूपी के कई जिलों में 'कोल्ड डे' का रेड अलर्ट
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj ka mausam: उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली ठंड, यूपी के कई जिलों में 'कोल्ड डे' का रेड अलर्ट