
Aaj ka mausam: देशभर में सर्दी ने दस्तक दे दी है। जहां एक ओर पहाड़ों पर बर्फबारी होने लगी है वहीं, देश के दक्षिणी राज्यों में बारिश ने लोगों को परेशान कर दिया है। दिल्ली‑NCR की बात करें तो राजधानी में लोग प्रदूषण से जूझ रहे हैं। चलिए जानें आज 7 नवंबर को देशभर में मौसम का हाल।
दिल्ली‑एनसीआर में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब है। पिछले दो दिनों से बारिश नहीं हुई है, लेकिन बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक तेज हवाएं चलेंगी और ठंड का असर और बढ़ेगा। हालांकि, बारिश की संभावना नहीं है।
उत्तर प्रदेश में हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसान, यूपी में मौसम सामान्य रहेगा। सुबह और रात के वक्त ठंड और कोहरा बढ़ सकता है। हालांकि, बारिश का कोई अलर्ट नहीं है।
बिहार में मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार यहां 10 नवंबर तक सर्दी और कोहरे की दस्तक हो सकती है। कुछ जगहों पर आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।
राजस्थान में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहले हल्की बारिश दर्ज की गई थी। अब तापमान में गिरावट आएगी और कहीं‑कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के कई हिस्सों के लिए चेतावनी जारी की है। तमिलनाडु में 6 से 8 नवंबर तक कहीं‑कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं, केरल और माहे में 8 से 10 नवंबर तक तेज बारिश का अनुमान है। आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके, यनम, रायलसीमा और दक्षिणी कर्नाटक में 6 और 7 नवंबर को बारिश और गरज‑चमक के साथ तूफान देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और अपडेट लेते रहने की सलाह दी है।
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है। जम्मू‑कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के असर से हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.