Aaj ka mausam: उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का कहर, कई इलाकों में 25 दिसंबर तक अलर्ट

Aaj ka mausam: उत्तर भारत में घना कोहरा और ठंड का असर जारी है। पंजाब, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में विजिबिलिटी कम है। मौसम विभाग ने कोहरे, ठंडी लहर और बर्फबारी की चेतावनी दी है। आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव और हिमालयी क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड20 Dec 2025, 06:57 AM IST
आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल?
आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल?(HT)

Aaj ka mausam: उत्तर भारत से लेकर पूर्वी राज्यों तक ठंड और घने कोहरे का असर साफ दिखने लगा है। सुबह और रात के वक्त विजिबिलिटी काफी कम हो रही है, जिससे आम जनजीवन के साथ-साथ सड़क, रेल और हवाई यात्रा भी प्रभावित हो रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।

दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट

दिल्ली में सर्दी का असर बढ़ रहा है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक शनिवार को घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रविवार और सोमवार को येलो अलर्ट रहेगा। यानी आने वाले दिनों में सुबह-सुबह विजिबिलिटी बेहद कम हो सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 4 दिनों तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

यूपी में भी कोहरे का असर

20 दिसंबर को यूपी में मौसम सूखा रहने की उम्मीद है। लेकिन सुबह-शाम कोहरे का असर रहेगा। पश्चिमी हिस्सों में कुछ जगहों पर और पूर्वी यूपी में कई इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे सफर करने वालों को दिक्कत हो सकती है।

इन राज्यों में छाया रहेगा घना कोहरा

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब में 20 दिसंबर की सुबह घना से बहुत घना कोहरा बने रहने की संभावना है। वहीं उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तर मध्य प्रदेश और बिहार में 21 दिसंबर तक सुबह के समय कोहरे की स्थिति रह सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में यह असर 22 दिसंबर तक देखने को मिल सकता है। कुछ इलाकों में 24 और 25 दिसंबर को भी कोहरा परेशान कर सकता है।

तापमान को लेकर क्या है अनुमान

उत्तर-पश्चिम भारत में अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन इसके बाद फिर 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। पूर्वी भारत में अगले कुछ दिनों तक तापमान लगभग स्थिर रहेगा, जबकि गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य और पूर्वोत्तर भारत में भी फिलहाल बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं।

इन राज्यों में शीतलहर का भी अलर्ट

तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में ठंडी हवाओं और शीतलहर की स्थिति बन सकती है। वहीं उत्तर आंतरिक कर्नाटक में कहीं-कहीं गंभीर शीतलहर की चेतावनी भी जारी की गई है।

पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश के आसार

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में अगले पांच दिनों तक हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। 21 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों में भारी बर्फबारी भी हो सकती है। पंजाब में भी 20 से 22 दिसंबर के बीच हल्की बारिश के आसार हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj ka mausam: उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का कहर, कई इलाकों में 25 दिसंबर तक अलर्ट
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj ka mausam: उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का कहर, कई इलाकों में 25 दिसंबर तक अलर्ट