Aaj ka Mausam: उत्तर भारत ठिठुरा! कई राज्यों में शीतलहर की चेतावनी, यूपी में लुढ़का तापमान

Aaj ka mausam: देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। दिल्ली से लेकर उत्तर भारत तक पारा लगातार गिर रहा है और कई राज्यों में शीतलहर, कोहरा और बारिश की चेतावनियां जारी हैं। आने वाले दिनों में कुछ जगहों पर हल्की बढ़ोतरी और कुछ क्षेत्रों में और ठंड बढ़ने की उम्मीद है।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड6 Dec 2025, 06:39 AM IST
आज कैसा रहेगा देशभर में मौसम का हाल?
आज कैसा रहेगा देशभर में मौसम का हाल?(HT)

Weather Update: दिसंबर की शुरुआत होते ही देश के कई हिस्सों में ठंड ने जोर पकड़ लिया है। सुबह-शाम की ठिठुरन बढ़ गई है और कई जगहों पर शीतलहर के हालात बन गए हैं। मौसम विभाग (IMD) ने भी साफ कर दिया है कि आने वाले कुछ दिन और मुश्किल हो सकते हैं, इसलिए लोगों को खास सतर्क रहने की जरूरत है।

उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप

IMD के मुताबिक 6 और 7 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर पश्चिमी झारखंड और उत्तरी अंदरूनी ओडिशा के कुछ इलाकों में शीतलहर का असर जारी रहेगा। इसके अलावा 6 दिसंबर को पूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भी तापमान काफी नीचे जा सकता है। ठंड बढ़ने के साथ ही सलाह दी गई है कि लोग घरों में रहें, गर्म कपड़े पहनें और बुजुर्गों व बच्चों का खास ध्यान रखें।

दिल्ली-NCR: पारा 5 डिग्री तक गिरा

दिल्ली एनसीआर में बीते 24 घंटों में ठंड ने लोगों को खासा परेशान किया। IMD ने 11 दिसंबर तक का पूर्वानुमान जारी किया है, जिसके मुताबिक 6 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 7°सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं 8-11 दिसंबर तक तापमान और गिरकर 6°C तक जा सकता है। फिलहाल दिल्ली एनसीआर में बारिश का कोई अनुमान नहीं है। हां, 6 और 7 दिसंबर को बादलों की आवाजाही रहेगी।

मध्य, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में तापमान लगभग 7 दिनों तक स्थिर रहेगा। वहीं महाराष्ट्र में अगले चार दिन तापमान लगभग समान रहेगा, लेकिन उसके बाद 2–3°C की गिरावट संभव है।

कई राज्यों में घना कोहरा छाएगा

6 से 10 दिसंबर के बीच असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 6–8 दिसंबर के दौरान और ओडिशा में 6–7 दिसंबर को सुबह के समय विजिबिलिटी काफी कम रह सकती है।

बारिश, बर्फबारी की भी चेतावनी

उत्तर भारत के पर्वतीय इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी और बारिश का अनुमान है जताया गया है। जम्मू-कश्मीर में 8 दिसंबर तक, हिमाचल प्रदेश में 7 दिसंबर तक और उत्तराखंड में 8 दिसंबर तक मौसम बदल सकता है।

तमिलनाडु में बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकाल में 6 दिसंबर को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj ka Mausam: उत्तर भारत ठिठुरा! कई राज्यों में शीतलहर की चेतावनी, यूपी में लुढ़का तापमान
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj ka Mausam: उत्तर भारत ठिठुरा! कई राज्यों में शीतलहर की चेतावनी, यूपी में लुढ़का तापमान