Aaj ka mausam: दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण, दक्षिण में बादल और बारिश, जानिए आज का मौसम अपडेट

Weather Report today: दिवाली से पहले देशभर में मौसम और हवा दोनों में बदलाव दिख रहा है। उत्तर भारत में हल्की ठंड और सुहाना मौसम बना है, दक्षिण भारत में बारिश जारी है, जबकि दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण बढ़ गया है। आइए जानें आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Priya Shandilya
अपडेटेड18 Oct 2025, 06:57 AM IST
आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल
आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल(HT)

Aaj ka mausam: दीवाली से पहले देशभर में मौसम और हवा दोनों के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है। दक्षिण भारत में बादल और बारिश का दौर जारी है, तो उत्तर भारत में सुबह-शाम की ठंड अब महसूस होने लगी है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में मौसम तो सुहावना है, लेकिन हवा में सांस लेना मुश्किल होता जा रहा है।

उत्तर भारत में दिन में धूप, शाम को ठंड

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में सुबह हल्की धुंध होने लगी है। वहीं दोपहर में तेज धूप और शाम को ठंड होने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को भी दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में मौसम साफ बना रहेगा। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में शाम के वक्त हल्की ठंड बढ़ने के आसार हैं, लेकिन दिन का मौसम सुहावना रहेगा।

दिल्ली की हवा फिर ‘खराब’ श्रेणी में पहुंची

दिल्ली में दिवाली से पहले प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 254 रहा, जो ‘poor’ कैटेगरी में आता है। यह लगातार चौथा दिन है जब दिल्ली की हवा खराब रही।

दिल्ली से सटे शहरों में भी हाल बुरा है। गाजियाबाद का AQI 306 दर्ज किया गया, जो पूरे देश में सबसे खराब रहा। नोएडा (278) और गुरुग्राम (266) की हवा भी ‘poor’ श्रेणी में रही, जबकि फरीदाबाद (105) में हवा ‘moderate’ यानी मध्यम स्तर की रही। कुल मिलाकर दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर हिस्से इस वक्त प्रदूषण की चपेट में हैं।

बिहार-झारखंड में साफ आसमान

बिहार और झारखंड में आसमान फिलहाल साफ है, लेकिन दिवाली तक हल्के बादल दिख सकते हैं। मौसम विभाग ने अभी इन राज्यों में बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी रहेगा

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 18 से 23 अक्टूबर तक दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश जारी रहेगी। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और दक्षिण कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में भी 18, 22 और 23 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में भी रहेगा असर

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 18 से 21 अक्टूबर तक कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में, जबकि 21 अक्टूबर को मराठवाड़ा में तूफान की संभावना है। ओडिशा में 19 और 20 अक्टूबर को तेज हवाओं और बिजली के साथ भारी बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ में भी 20-21 अक्टूबर को गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

जहां उत्तर भारत में लोग दिवाली की तैयारियों के बीच सुहाने मौसम का मजा ले रहे हैं, वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश त्योहार की रौनक को थोड़ा धीमा कर सकती है। ऐसे में मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान रखना जरूरी है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj ka mausam: दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण, दक्षिण में बादल और बारिश, जानिए आज का मौसम अपडेट
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj ka mausam: दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण, दक्षिण में बादल और बारिश, जानिए आज का मौसम अपडेट