कल का मौसम,17 अप्रैल 2026: यूपी में लू का कहर, दिल्ली में छाएंगे बादल, जानिए राजस्थान समेत आपके शहर में कल का वेदर अपडेट

Tomorrow Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी बढ़ रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि यूपी में लू का असर बढ़ेगा।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड16 Apr 2026, 07:38 PM IST
17 अप्रैल के मौसम का हाल
17 अप्रैल के मौसम का हाल

कल का मौसम ,17 अप्रैल 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी सताने लगी है। मौसम विभाग ने अभी इन राज्यों में तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। वहीं कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां IMD ने आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत 13 राज्यों में बारिश की प्रबल संभावना जताई है। आइए जानते हैं कल यानी 17 अप्रैल को कैसा रहेगा देशभर का वेदर

दिल्ली में क्या कल होगी बारिश?

राजधानी दिल्ली में बीते कुछ दिनों से चमकदार धूप निकल रही है, लेकिन कल आसमान में बादल छा सकते हैं। वहीं रात होते-होते कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। हालांकि बारिश की वजह से तापमान में गिरावट नहीं आएगी। मौसम विभाग के मुताबकि 17-18 अप्रैल दोनों दिन राजधानी दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। उसके बाद से फिर से दिल्ली में धूप निकलेगी और तापमान बढ़ेगा।

यूपी में कल कैसा रहेगा वेदर?

उत्तर प्रदेश में कल गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तेज धूप और लू का असर बढ़ जाएगा। IMD के अनुसार कल लखनऊ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

यह भी पढ़ें | BBC में छंटनी की तैयारी, 2000 कर्मचारियों की नौकरी पर खतरा

बिहार में कल बारिश की संभावना

बिहार में अप्रैल के महीने में ही मई-जून वाली गर्मी पड़ रही है, लेकिन अगले 48 घंटे बिहार के लोगों को राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में अगले 48 घंटे आंधी के साथ ही हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में कल दिन भर रुक-रुक कर बरसात होने का अलर्ट जारी किया है।

कल आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहरअधिकतम तापमान (17 अप्रैल)न्यूनतम तापमान (17 अप्रैल)
दिल्ली41°C23°C
मुंबई36°C25°C
चेन्नई35°C27°C
कोलकाता33°C24°C
लखनऊ40°C23°C
पटना38°C25°C
रांची39°C23°C
भोपाल41°C24°C
जयपुर39°C25°C
शिमला22°C14°C
नैनीताल25°C15°C

राजस्थान में बढ़ेगा पारा

राजस्थान के बड़े हिस्से गुरुवार को भी गर्मी की चपेट में रहे, जहां पश्चिमी जिलों में दिन और रात का तापमान असामान्य रूप से ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि ऐसी स्थिति अगले 24 घंटों तक राज्य के कई हिस्सों में बनी रह सकती है। जयपुर सहित कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें | संसद में आना चाहती हैं महिलाएं, बोले पीएम मोदी

उत्तराखंड में बारिश बर्फबारी की संभावना

उत्तराखंड के देहरादनू , टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली,बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ में कल कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। हालांकि इसके अलावा अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

हिमाचल प्रदेश में कल बारिश की संभावना

हिमाचल प्रदेश में 17 से 20 अप्रैल तक बारिश हो सकती है क्योंकि 15 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार और शनिवार को 12 जिलों में से चार से सात जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने, आकाशीय बिजली चमकने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें | अप्रैल में लू का असर, इस राज्य में समय से पहले स्कूल बंद

छत्तीसगढ़ में बढ़ा तापमान

छत्तीसगढ़ में तापमान में लगातार वृद्धि के साथ गर्मी का असर तेज होता जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के मध्य क्षेत्रों में 16 से 19 अप्रैल के बीच लू चलने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी विशेष रूप से बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के लिए दी गई है, जहां गर्म हवाओं का प्रभाव अधिक रहने की आशंका है। प्रदेश में फिलहाल मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और बीते एक दिन में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक राज्य में शुष्क मौसम बना रहेगा। कुछ क्षेत्रों में लू की स्थिति बनी रह सकती है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सकल का मौसम,17 अप्रैल 2026: यूपी में लू का कहर, दिल्ली में छाएंगे बादल, जानिए राजस्थान समेत आपके शहर में कल का वेदर अपडेट
More