कल का मौसम, 18 अप्रैल 2026: क्या कल दिल्ली में होगी बारिश? यूपी-बिहार में बिजली गिरने का अलर्ट, जानिए देशभर का वेदर

Tomorrow Weather Alert: कश्मीर में अगले रविवार तक हल्की बारिश की संभावना है। वहीं उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 24 घंटों के भीतर बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं कल दिल्ली-यूपी में कैसा रहेगा वेदर

Anuj Shrivastava
अपडेटेड17 Apr 2026, 07:52 PM IST
18 अप्रैल के मौसम का हाल
18 अप्रैल के मौसम का हाल

कल का मौसम ,18 अप्रैल 2026: दिल्ली समेत कई राज्यों में आज लोगों को गर्मी से राहत मिली है। दरअसल आज दिनभर धूप के बाद शाम के वक्त दिल्ली-नोएडा और यूपी-बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश देखने को मिली। हालांकि ये राहत ज्यादा राहत देने वाली है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में दिल्ली-यूपी में गर्मी का कहर दिखने की संभावना जताई है। आइए जानते हैं कल यानी 18 अप्रैल को कैसा रहेगा देशभर का वेदर

क्या कल दिल्ली में होगी बारिश?

राजधानी दिल्ली में दिनभर गर्मी के बाद शाम को मौसम सुहावना हो गया है। बारिश के साथ ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है, लेकिन ये राहत एक दिन की भी नहीं है। मौसम विभाग ने कल यानी 18 अप्रैल को राजधानी दिल्ली में गर्मी की चेतावनी जारी की है। IMD के अनुसार, कल राजधानी में मौसम साफ रहेगा और धूप निकलेगी। धूप की वजह से तापमान भी बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने कल बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

यूपी में कल बारिश की संभावना

दिल्ली-एनसीआर में भले ही कल धूप निकले, लेकिन यूपी में कल बादल बरसने वाले हैं। मौसम विभाग ने कल उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश में गिरने वाली बारिश की बूंदें गर्मी से राहत दिलाएंगी। वहीं लखनऊ, कानपुर जिले में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, हालांकि बारिश की संभावना काफी कम है। इसके अलावा कुछ जिले ऐसे भी हैं जहां मौसम शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें | LED क्रेडिट कार्ड लॉन्च, पेमेंट के साथ जलेगी लाइट

बिहार में कल बिजली गिरने की संभावना

यूपी की तरह बिहार के लोगों को भी कल गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने कल यानी 18 अप्रैल को कई जिलों में गरज-चमक के साथ बरसात की चेतावनी दी है। इतना ही नहीं बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गया, भागलपुर के लोगों को बारिश से सावधान रहने के लिए कहा है। कल इन जिलों बारिश के साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी।

कल आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहरअधिकतम तापमान (17 अप्रैल)न्यूनतम तापमान (17 अप्रैल)
दिल्ली49°C26°C
मुंबई32°C27°C
चेन्नई34°C27°C
कोलकाता36°C27°C
लखनऊ41°C26°C
पटना39°C26°C
रांची37°C24°C
भोपाल40°C26°C
जयपुर39°C26°C
शिमला28°C16°C
नैनीताल31°C20°C

कश्मीर में बारिश का सिलसिला जारी

कश्मीर में अगले रविवार तक रुक-रुक कर हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने 19 अप्रैल तक कश्मीर में मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। इस दौरान आसमान में आंशिक से लेकर सामान्य रूप से बादल छाए रहने और कई स्थानों पर रुक-रुक कर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें | दिन में हुई रात... नजफगढ़-द्वारका समेत कई इलाकों में हुई बरसात, मौसम हुआ सुहावना

उत्तराखंड-हिमाचल में अगले 24 घंटे भारी

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के लिए अगले 24 घंटे संकट भरे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से आने वाले 24 से 48 घंटों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। बारिश और पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी की वजह मनाली से लाहौल-स्पीति तक ठंड काफी बढ़ गई है। वहीं उत्तराखंड में भी कल बारिश की अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार कल देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर में भी हल्की बारिश हो सकती है।

इसके अलावा पंजाब और चंडीगढ़ में गर्मी ने अब तेज रफ्तार पकड़ ली है। कई इलाकों में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंच चुका है, जिससे लोगों को अप्रैल में ही जून जैसी तपिश महसूस होने लगी है। इसी बीच वेस्टर्न डिस्टरबेंस के पहाड़ी क्षेत्रों में सक्रिय होने से मौसम में अचानक बदलाव के संकेत भी मिल रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 18 अप्रैल को मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन 19 अप्रैल को फिर से कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। हालांकि, 23 अप्रैल तक किसी बड़े बारिश सिस्टम के सक्रिय होने के आसार नहीं हैं।

यह भी पढ़ें | भारत की अर्थव्यवस्था में आई गिरावट, जानिए क्यों

तमिलनाडु में चल रही लू

तमिलनाडु में गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ने से राज्य के कई हिस्से भीषण लू की चपेट में हैं और कई इलाकों में पारा 106 डिग्री फारेनहाइट तक पहुंच गया है।मौसम विभाग ने शुक्रवार को अनुमान जताया है कि पश्चिमी घाट, दक्षिणी तटीय क्षेत्रों और डेल्टाई जिलों में 23 अप्रैल तक हल्की बारिश हो सकती है, जबकि बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा।अगले सात दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार, 21 अप्रैल तक पश्चिमी घाट के जिलों, डेल्टाई जिलों के तटीय क्षेत्रों, रामनाथपुरम और कराईकल में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 22 और 23 अप्रैल को भी इन इलाकों में हल्की बौछारें पड़ने की उम्मीद है।चेन्नई और उसके आसपास के इलाकों में अगले दो दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सकल का मौसम, 18 अप्रैल 2026: क्या कल दिल्ली में होगी बारिश? यूपी-बिहार में बिजली गिरने का अलर्ट, जानिए देशभर का वेदर
More