
नई दिल्ली: उत्तर भारत के कई राज्यों में मॉनसून एक्टिव है और मौसम विभाग भी आंधी-तूफान संग बारिश का अलर्ट जारी कर रहा है। दिल्ली-यूपी से बिहार तक एक बार फिर से बादलों के झमाझम बरसने का अलर्ट जारी किया गया है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, कल यानी 18 अगस्त को एक, दो नहीं पूरे 25 राज्यों में झमाझम बारिश हो सकती है। इसके अलावा कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां पर बिजली भी गिर सकती है। आइए जानते हैं कल देशभर में मौसम कैसा रहेगा।
दिल्ली के लगभग सभी इलाकों में सोमवार को भी धूप निकली, जिससे मौसम गर्म हो गया। हालांकि मौसम विभाग ने कल यानी 18 अगस्त को दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, कल आसमान में काले बादल दिखाई देंगे, जो कुछ देर के बाद साफ हो जाएंगे।
दिल्ली की तरह यूपी में कल यानी 18 अगस्त को बादल झमाझम बरसने वाले हैं। मौसम विभाग ने कल गौतमबुद्ध नगर, अयोध्या, आगरा, अलीगढ़, औरैया, आजमगढ़, बदायूं, बागपत, बहराइच, बलिया, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, भदोही, बिजनौर, बुलंदशहर, चंदौली, देवरिया, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, जालौन, झांसी, कानपुर, ललितपुर में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी है।
यूपी से सटे बिहार में कल आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने आरा, अररिया, औरंगाबाद, भागलपुर, बोधगया, बक्सर, छपरा, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, गया, हाजीपुर, कटिहार, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, नालंदा में बादलों के गरजने के साथ ही आंधी के चलने का भी अलर्ट जारी किया है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, कल कुछ इलाकों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं बहने वाली हैं।
मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा में अगले 7 दिनों तक बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, हरियाणा में 17, 19, 20, 22 और 23 अगस्त को कुछ स्थानों पर और 18 और 21 अगस्त को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं 17, 18 और 21 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। IMD ने कल चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं पंजाब के पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में अलग-अलग स्थानों पर कल भारी बारिश हो सकती है।
दक्षिण पश्चिम मॉनसून के कमजोर पड़ने से राजस्थान के अधिकतर भागों में बारिश में कमी आई है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि दो दिन बाद, 19 अगस्त से यह फिर जोर पकड़ सकती हैं।19 से 21 अगस्त के दौरान कोटा व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में पुनः बढ़ोतरी होने व कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की उम्मीद है। कल दिन में राजस्थान में धूप खिलने की संभावना है।
उत्तराखंड में कल मौसम विभाग ने बारिश संग आंधी-तूफान की चेतावनी दी है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, कल नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा, पिथौड़ागढ़ और बागेश्वर में बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर, मंडी, बिलासपुर, कांगड़ा, किन्नौर, चंबा, सिरमौर, शिमला और सोलन में 18 अगस्त के लिए आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
पश्चिम बंगाल में भी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने कल यानी 18 अगस्त को बांकुरा, पूर्वी मिदनापुर, हावड़ा, झाड़ग्राम, नादिया, उत्तर 24 परगना, पुरुलिया, दक्षिण 24 परगना और पश्चिम मिदनापुर जिले में बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा कल कुछ जिलों में 55 से 65 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा के झोंके चलने की उम्मीद है।
अनुज श्रीवास्तव ने पत्रकारिता में अपनी पहचान बनाई है। साल 2019 में CCS University से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप से अपने करियर की शुरुआत की। यहां उन्हें खबरों की जमीनी समझ और फील्ड वर्क का शुरुआती अनुभव मिला। इसके बाद वन इंडिया हिंदी में उन्हें डिजिटल कंटेंट को नए एंगल से पेश करने का मौका मिला,जिसने उनके लेखन को नई धार दी। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए अनुज ने बीते 7 वर्षों में कंटेंट की बदलती दुनिया को बेहद करीब से देखा है। ट्रेंड्स को पढ़ना, टोन को पकड़ना और खबरों को दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनका सबसे मजबूत पक्ष बन चुका है। इसके बाद उन्होंने नवभारतटाइम्स.कॉम में 3 साल तक बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर काम किया,जहां उनका फोकस राजनीति वायरल और ट्रेंडिंग खबरों पर रहा। इस दौरान अनुज ने न सिर्फ तेजी से बदलते डिजिटल ट्रेंड्स को पहचाना,बल्कि खबरों को ज्यादा प्रभावशाली और पाठकों से जुड़ाव भरा बनाने की कला में भी निपुणता हासिल की। हमेशा नयेपन की तलाश में रहते हुए अनुज अपने नाम को सार्थक करने की कोशिश जारी रखे हुए हैं। मई 2025 से अनुज Mint Hindi में राजनीति, बिजनेस, ट्रेंडिंग खबरों को कवर कर रहे हैं और डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.