
कल का मौसम ,19 अप्रैल 2026: देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। कहीं पर तेज चमकदार धूप निकल रही है, तो कहीं पर बादल चमक रहे हैं। बादलों के इस लुका-छिपी की मौसम विभाग ने एक बार फिर से पहाड़ी राज्यों समेत कई मैदानी इलाकों में झमाझम बरसात का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कल यानी 19 अप्रैल को कैसा रहेगा देशभर का वेदर
राजधानी दिल्ली में भले ही शुक्रवार की रात को आंधी बारिश के साथ ही बिजली भी चमकी हो, लेकिन आज शनिवार को पूरे दिन मौसम शष्क बना रहा है। मौसम विभाग के अनुसार कल भी राजधानी में बारिश की कोई संभावना नहीं है। IMD ने कल दिल्ली में तापमान बढ़ने का अलर्ट जारी किया है। स्काईमेट के महेश पलावत ने कहा कि अगले दो से दिनों में दिल्ली-एनसीआर तथा उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में और वृद्धि होने की आशंका है, जो संभवतः 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और कुछ क्षेत्रों में उष्ण लहर की स्थिति उत्पन्न कर सकता है।
उत्तर प्रदेश में तीन दिनों तक गर्मी का तांडव देखने को मिलने वाला है। मौसम विभाग ने 19,20,21 को हीटवेव चलने की चेतावनी दी है। इसके अलावा बांदा, चित्रकूट और कौशाम्बी, प्रयागराज, सोनभद्र और मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी और संत रविदास नगर में भीषण लू का असर देखने को मिल सकता है। अगले कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है और अधिकतम तापमान 45°C के करीब या उससे ऊपर पहुंच सकता है।
| शहर | न्यूनतम तापमान (°C) 19 अप्रैल 2026 | अधिकतम तापमान (°C) 19 अप्रैल 2026 |
|---|---|---|
| नई दिल्ली | 23 | 40 |
| मुंबई | 25 | 34 |
| कोलकाता | 26 | 37 |
| चेन्नई | 27 | 36 |
| बेंगलुरु | 22 | 36 |
| लखनऊ | 21 | 41 |
| पटना | 23 | 40 |
| जयपुर | 24 | 39 |
| चंडीगढ़ | 20 | 37 |
| भोपाल | 23 | 41 |
| शिमला | 13 | 24 |
| रांची | 22 | 38 |
| रायपुर | 25 | 42 |
| भुवनेश्वर | 26 | 39 |
बिहार में कल 19 अप्रैल 2026 को गर्मी का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क और साफ रहेगा, जिसके चलते चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ सकता है। पछुआ हवाओं के सक्रिय होने के कारण वातावरण में कनकनी कम होगी और लू जैसी स्थिति महसूस हो सकती है, इसलिए दोपहर के समय सीधे धूप के संपर्क में आने से बचने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि कश्मीर में लगातार दूसरे दिन हल्की से मध्यम वर्षा जारी रही, जबकि नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, हिमपात और गरज के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान जताया है। अगले दो दिनों तक मौसम के अस्थिर रहने की संभावना है।
भीषण गर्मी से जूझ रहे मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल रहा है। IMD के अनुसार, कल पश्चिमी मध्य प्रदेश में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है।वहीं छत्तीसगढ़ में भी आंधी-बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा 18, 20 और 21 अप्रैल को आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.