Aaj ka Mausam : इन राज्यों में बारिश संग पड़ सकती हैं छींटें तो कहीं सर्दी का सितम जारी, जानिए ताजा अपडेट

मौसम विभाग ने भारत के विभिन्न हिस्सों के लिए अलग-अलग पूर्वानुमान जारी किए हैं। तमिलनाडु, केरल और माहे में बारिश की संभावना है, जबकि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में रात का तापमान गिर सकता है। कुछ क्षेत्रों में ठंड बढ़ने की आशंका है।

Manali Rastogi
अपडेटेड9 Nov 2025, 06:39 AM IST
आज का वेदर अपडेट
आज का वेदर अपडेट

मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों के लिए अलग-अलग पूर्वानुमान जारी किए हैं। कहीं हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं, तो कहीं ठंडी हवाएं तापमान को तेजी से गिरा सकती हैं। आइए जानते हैं किस राज्य में कैसा रहेगा मौसम।

तमिलनाडु, केरल और माहे में बारिश के आसार

तमिलनाडु में 9 और 12-13 नवंबर को कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, केरल और माहे में 9 नवंबर को बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें | निज्जर की मौत पर कनाडा को ब्रिटिश जासूसों ने भड़काया था? डॉक्युमेंट्री में दावा

इसके अलावा मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तमिलनाडु में 12 नवंबर तक, और केरल व माहे में 8 से 10 नवंबर तक बिजली गिरने और तूफान चलने की आशंका है। यानी इन दिनों दक्षिण भारत में मौसम में बदलाव रहेगा और आंधी-बारिश के कारण लोगों को सतर्क रहना चाहिए।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में बढ़ेगी ठंड

9 और 10 नवंबर को पूर्वी राजस्थान के अलावा पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से लेकर तेज शीतलहर चलने की संभावना है। इन इलाकों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है, जो सामान्य से 4 से 7 डिग्री कम रहेगा।

यह भी पढ़ें | सितंबर 2026 तक पूरे भारत में होगी कूड़ाघरों की सफाई, ड्रैप और यूइविन पहल शुरू

इसके अलावा दक्षिणी पंजाब, दक्षिणी हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी रातें ठंडी रहेंगी। यहां तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री कम रहेगा।

अगले 6 से 7 दिनों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के आस-पास के इलाकों में रात का तापमान 2 से 5 डिग्री तक नीचे जा सकता है। विदर्भ और छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों में तापमान करीब 2 डिग्री तक घटेगा, हालांकि उसके बाद अगले 5 दिनों में बड़ा बदलाव नहीं होगा।

झारखंड और आसपास के इलाकों में ठंड में तेजी

पूर्वी भारत के राज्यों में अगले 4 दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री तक कम हो सकता है, जिसके बाद मौसम स्थिर रहेगा। झारखंड में अगले दो दिनों में ठंड अचानक बढ़ सकती है। ठंडी हवाओं के कारण रात का तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

यह भी पढ़ें | क्या झुग्गियों से चूल्हा हटाने से साफ होगी दिल्ली की हवा? जानिए CM की योजना

सुबह के समय कोहरा और धुंध छाए रहेंगे, जबकि दिन में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने बताया है कि देश के अन्य हिस्सों में मौसम सामान्य रहेगा। कहीं-कहीं हल्की ठंड महसूस की जा सकती है, लेकिन फिलहाल बारिश या किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj ka Mausam : इन राज्यों में बारिश संग पड़ सकती हैं छींटें तो कहीं सर्दी का सितम जारी, जानिए ताजा अपडेट
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAaj ka Mausam : इन राज्यों में बारिश संग पड़ सकती हैं छींटें तो कहीं सर्दी का सितम जारी, जानिए ताजा अपडेट