Bengal Election Result 2026: भयमुक्त हुआ बंगाल, आज नया सूर्योदय: जीत के बाद पीएम मोदी का ऐतिहासिक भाषण

Bengal Chunav Result 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। लंबे समय की कोशिश के बाद बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज कर सत्ता अपने नाम कर ली है। मतगणना के साथ ही तस्वीर साफ हो गई और राज्य की सियासत में नया अध्याय शुरू हो गया।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड4 May 2026, 08:35:20 PM IST
पश्चिम बंगाल चुनाव रिजल्ट लाइव अपडेट
पश्चिम बंगाल चुनाव रिजल्ट लाइव अपडेट

ECI West Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक ऐसा ऐतिहासिक मोड़ आ गया है, जिसकी कल्पना कुछ साल पहले तक नामुमकिन लगती थी। राज्य की 294 विधानसभा सीटों के लिए हुए महासंग्राम के नतीजे आ चुके हैं और बंगाल की जनता ने 15 साल पुराने ममता बनर्जी के शासन को उखाड़ फेंका है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 200 से अधिक सीटों पर प्रचंड जीत हासिल कर स्पष्ट बहुमत पा लिया है। जहां एक तरफ TMC अपनी सत्ता बचाने में नाकाम रही, वहीं बीजेपी ने सुवेंदु अधिकारी, दिलीप घोष और सुकांत मजूमदार जैसे नेताओं के दम पर आखिरकार बंगाल फतह कर लिया।

यहां अपडेट्स फॉलो करें:
4 May 2026, 08:31:15 PM IST

Bengal Chunav Result 2026 Live: जीत के बाद पीएम मोदी का संबोधन

Bengal Chunav Result 2026 Live: 4 मई 2026 को पांच राज्यों के नतीजों के बाद पीएम मोदी ने बीजेपी मुख्यालय से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने बंगाल की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए लोकतंत्र और विकास पर भरोसा जताया। मोदी ने कहा कि बंगाल अब “भयमुक्त” होकर विकास की राह पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं को रोजगार और पलायन रोकने पर काम होगा। साथ ही आयुष्मान भारत योजना लागू करने और घुसपैठ के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भी ऐलान किया।

4 May 2026, 04:51:41 PM IST

Bengal Election Result 2026 Live: भवानीपुर सीट पर रुकी मतगणना

पश्चिम बंगाल में बीजेपी का कमल खिलता हुआ दिख रहा है। वहीं भवानीपुर सीट जैसे ही ममता बनर्जी की बढ़त कम हुई, तुरंत सीएम ममता बनर्जी काउंटिंग सेंटर पहुंच गई। वहीं पर शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद हैं। इस बीच भवानीपुर में मतगणना भी रोक दी गई है।

4 May 2026, 12:31:33 PM IST

Bengal Election Result 2026 Live: पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने 178 सीटों पर बनाई बढ़त

View full Image
4 May 2026, 12:02:57 PM IST

Bengal Election Result 2026 Live: आज ही TMC का जंगलराज खत्म होगा - भाजपा सांसद खगेन मुर्मू

भाजपा सांसद खगेन मुर्मू ने कहा कि जो नतीजे आ रहे हैं, बंगाल में भाजपा की सरकार बन रही है। बंगाल के लोगों ने तय कर लिया है कि TMC का शासन खत्म होगा और आज ही TMC का जंगलराज खत्म होगा और भाजपा की सरकार बनेगी। भवानीपुर की जनता जवाब देगी और ममता बनर्जी हारेंगी। सुवेंदु अधिकारी आगे बढ़ रहे हैं। यह जनता का फैसला है, जनता जो फैसला करेगी वही होगा। महिलाओं के हत्या, बलात्कार का जवाब महिलाएं देंगी।

4 May 2026, 11:12:54 AM IST

Bengal Election Result 2026 Live: तीसरे राउंड में भवानीपुर में बीजेपी को लगा झटका, सीएम ममता बनर्जी निकलीं आगे

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को जारी मतगणना के बीच भवानीपुर सीट पर कांटे की टक्कर नजर आ रही है। मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी मतगणना के दूसरे दौर के बाद दक्षिण कोलकाता की इस चर्चित सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी से पीछे थीं लेकिन तीसरे दौर में वह 898 मतों से आगे हैं।

4 May 2026, 11:09:37 AM IST

Bengal Election Result 2026 Live: पश्चिम बंगाल में बहुमत के लिए कितने सीट की जरूरत?

पश्चिम बंगाल की 293 सीटों का रिजल्ट आज जारी होने वाला है। अगर बहुमत की बात करें, तो पश्चिम बंगाल में किसी भी पार्टी को बहुमत लाने के लिए 148 सीटों पर जीत दर्ज करनी होगी।

4 May 2026, 10:54:26 AM IST

Bengal Election Result 2026 Live: टीएमसी के नेता ने की वोटों की गिनती रोकने की मांग

पश्चिम बंगाल चुनाव रिजल्ट की चल रही वोटिंग के बीच उत्तरी दिनाजपुर में एक टीएमसी नेता ने चुनाव आयोग से वोटों की गिनती रोकने की मांग की है।

4 May 2026, 10:48:07 AM IST

Bengal Election Result 2026 Live: पश्चिम बंगाल में बीजेपी को मिल रही बढ़त के बाद सिलीगुड़ी में बीजेपी कार्यकर्ता मना रहे जश्न, देखें वीडियो

4 May 2026, 10:40:59 AM IST

Bengal Election Result 2026 Live: दूसरे राउंड की काउंटिंग के बाद भाजपा कैंडिडेट सुवेंदु अधिकारी भवानीपुर असेंबली सीट से 1558 वोटों से आगे चल रहे हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और TMC कैंडिडेट ममता बनर्जी दूसरे नंबर पर हैं।

View full Image
4 May 2026, 10:34:00 AM IST

Bengal Election Result 2026 Live: पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने 68 सीटों पर बनाई बढ़त

View full Image
4 May 2026, 10:27:42 AM IST

Bengal Election Result 2026 Live: बंगाल में डबल इंजन की सरकार बनेगी- मंगल पांडे

पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे पर भाजपा नेता व पश्चिम बंगाल भाजपा प्रभारी मंगल पांडे ने कहा कि अगर उनकी(ममता बनर्जी) सरकार ने 15 सालों में ठीक से बंगाल को चलाया होता, तो आज उनकी पार्टी की ये स्थिति नहीं होती। पश्चिम बंगाल की जनता उनके कुशासन से तंग आ चुकी थी। लोगों में भय का माहौल बना दिया था, जो रूझान आ रहे हैं, उससे साफ है कि भय से बंगाल की जनता बाहर आ गई है। चुनाव आयोग हर चीज पर नजर रखे हुए है। बंगाल में डबल इंजन की सरकार बनेगी।

4 May 2026, 09:47:57 AM IST

Bengal Election Result 2026 Live: चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार पश्चिम बंगाल में बीजेपी आगे चल रही हैं।

View full Image
4 May 2026, 09:40:18 AM IST

West Bengal Election Result 2026 Live: देगंगा सीट से अनिसुर रहमान बिदेश चल रहे आगे

पश्चिम बंगाल चुनाव के उत्तर 24 परगना जिले की देगंगा सीट पर टीएमसी के उम्मीदवार अनिसुर रहमान बिदेश आगे चल रहे हैं।

4 May 2026, 09:11:52 AM IST

West Bengal Election Result 2026 Live: पश्चिम बंगाल चुनाव में आए शुरुआती रूझानों में कौन चल रहा आगे?

पश्चिम बंगाल के रुझानों में भाजपा को बढ़त मिल गई है। शुरूआती रूझानों में टीएमसी 20 और भाजपा 31 सीटों पर आगे चल रही है।

4 May 2026, 09:02:56 AM IST

Bengal Election Result LIVE: बंगाल में ममता बनर्जी जाने वाली हैं- हरीश खुराना

भाजपा विधायक हरीश खुराना ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट पर कहा कि भाजपा और NDA का परचम लहराने वाला है। कुछ ही घंटों में पता चल जाएगा कि NDA और भाजपा का परचम असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में लहराने वाला है। हम केरलम में एक अच्छी मत प्रतिशत हासिल करेंगे। हम बहुत जल्द यहां जश्न मनाएंगे। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी जाने वाली हैं और वहां भाजपा की सरकार बनने वाली है। हमें पूरा विश्वास है।

4 May 2026, 08:58:19 AM IST

Bengal Election Result LIVE: रूझानों में भवानीपुर से पिछड़ी ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के रूझान आने लगे हैं। अभी भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी पीछे चल रही हैं।

4 May 2026, 08:50:34 AM IST

Bengal Election Result LIVE: पश्चिम बंगाल में हुए चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। वहीं टीएमसी के ऑफिस के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ है।

View full Image
4 May 2026, 08:46:00 AM IST

Bengal Election Result LIVE: 168-174 सीटें भाजपा को मिलनी चाहिए- तपस रॉय

मानिकतला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार तपस रॉय ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतगणना पर कहा कि 168-174 सीटें भाजपा को मिलनी चाहिए। TMC आरोप लगा रही है, उन्हें अच्छा नहीं लग रहा कि इस बार चुनाव में खून नहीं बहा।

4 May 2026, 08:32:27 AM IST

पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम 2026 LIVE: भवानीपुर और नंदीग्राम में कौन चल रहा आगे? जानिए यहां

पश्चिम बंगाल की मुख्य सीटों पर रूझान आने लगे हैं। ममता बनर्जी भवानीपुर से आगे चल रही है। वहीं नंदीग्राम से शुभेंदु अधिकारी आगे चल रहे हैं।

4 May 2026, 08:26:29 AM IST

पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम 2026 LIVE: हम 2-3 घंटे इंतजार कर सकते हैं और उसके बाद सब कुछ साफ हो जाएगा- हुमायूं कबीर

आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के संस्थापक हुमायूं कबीर ने कहा कि हम 2-3 घंटे इंतजार कर सकते हैं और उसके बाद सब कुछ साफ हो जाएगा। हमें बहुत जल्द ट्रेंड्स पता चल जाएंगे। काउंटिंग एजेंट्स काउंटिंग सेंटर पर पहुंच गए हैं। मैं भी वहां गया था। सब कुछ ठीक है।

About the Author

अनुज श्रीवास्तव ने पत्रकारिता में अपनी पहचान बनाई है। साल 2019 में CCS University से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप से अपने करियर की शुरुआत की। यहां उन्हें खबरों की जमीनी समझ और फील्ड वर्क का शुरुआती अनुभव मिला। इसके बाद वन इंडिया हिंदी में उन्हें डिजिटल कंटेंट को नए एंगल से पेश करने का मौका मिला,जिसने उनके लेखन को नई धार दी। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए अनुज ने बीते 7 वर्षों में कंटेंट की बदलती दुनिया को बेहद करीब से देखा है। ट्रेंड्स को पढ़ना, टोन को पकड़ना और खबरों को दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनका सबसे मजबूत पक्ष बन चुका है। इसके बाद उन्होंने नवभारतटाइम्स.कॉम में 3 साल तक बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर काम किया,जहां उनका फोकस राजनीति वायरल और ट्रेंडिंग खबरों पर रहा। इस दौरान अनुज ने न सिर्फ तेजी से बदलते डिजिटल ट्रेंड्स को पहचाना,बल्कि खबरों को ज्यादा प्रभावशाली और पाठकों से जुड़ाव भरा बनाने की कला में भी निपुणता हासिल की। हमेशा नयेपन की तलाश में रहते हुए अनुज अपने नाम को सार्थक करने की कोशिश जारी रखे हुए हैं। मई 2025 से अनुज Mint Hindi में राजनीति, बिजनेस, ट्रेंडिंग खबरों को कवर कर रहे हैं और डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सBengal Election Result 2026: भयमुक्त हुआ बंगाल, आज नया सूर्योदय: जीत के बाद पीएम मोदी का ऐतिहासिक भाषण
More
होमट्रेंड्सBengal Election Result 2026: भयमुक्त हुआ बंगाल, आज नया सूर्योदय: जीत के बाद पीएम मोदी का ऐतिहासिक भाषण