
AI Ring Features: एआई दुनिया बदल रही है। हमारे तौर-तरीके, हमारे व्यवहार, हमारी आदतें अब एआई के हवाले हैं। बहुत से काम आसान हो रहे हैं और कई सुविधाएं मिल रही हैं। एआई की एक बड़ी खासियत है- कम से कम मेहनत और कम से कम समय में ज्यादा-से-ज्यादा रिजल्ट। इसलिए ज्यादातर ब्रैंड्स अब एआई मोबाइल लॉन्च करने लगे हैं। एआई चश्मे की तो बाजार में भरमार हो गई है। एआई चश्मे से यूपीआई पेमेंट तक संभव है।
एआई का जलवा यूं ही बढ़ रहा है और अब कई पैमानों पर स्वास्थ्य जांच एक अंगूठी करने लगी है। कई कंपनियों ने अंगूठी में ही एआई को फिट कर दिया है जो आपके हेल्थ और फिटनेस का रिकॉर्ड तैयार करती है। इतना ही नहीं, आपको आवाज रिकॉर्ड करने, नोट्स बनाने और विभिन्न भाषाओं में अनुवाद करने जैसी सुविधाएं एआई अंगूठियों में मिलने लगी हैं। है ना कमाल की बात? तो आइए जानते हैं ऐसी ही एआई अंगूठियों के बारे में।
जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है- ऐसी रिंग यानी अंगूठी जिसमें एआई फिट हो। स्क्रीन न होने के कारण रिंग को पहनकर आवाज या इशारों से काम करना आसान हो जाता है। एआई रिंग के कुछ मॉडलों में वाइब्रेशन या LED लाइट रिकॉर्डिंग शुरू होने का संकेत देती है। बैटरी और चार्जिंग का समय हर मॉडल में अलग होता है। ध्यान रहे कि AI रिंग का मुख्य उद्देश्य फोन निकाले बिना कुछ काम करना है। अधिकांश सुविधाओं के लिए फोन, ऐप या इंटरनेट की जरूरत हो सकती है।
भारत में उपलब्ध ज्यादातर एआई रिंग अभी हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग पर ही फोकस्ड हैं। हेल्थ सेंटर्ड स्मार्ट रिंग हृदय गति, नींद, शारीरिक गतिविधियों और त्वचा के तापमान जैसे संकेतों को ट्रैक कर सती हैं। एआई इन आंकड़ों पर नींद और रिकवरी से जुड़े सुझाव दे सकता है। कुछ एआई रिंग को नहाते वक्त भी पहने रह सकते हैं, तो कुछ को नहाते वक्त उतारना पड़ता है। यह उसके वाटर रेजिस्टेंस फीचर पर निर्भर करता है।
कुछ एआई रिंग्स आवाज से नोट्स बनाती हैं और रिमाइंडर भी भेज देती हैं। रिंग पर टैप करके बोलने से बात रिकॉर्ड हो जाती है। जुड़े हुए ऐप में उसे टेक्स्ट नोट, रिमाइंडर या मेसेज ड्राफ्ट में बदला जा सकता है। इसी तरह लोगों से हो रही बातचीत को भी रिकॉर्ड किया जा सकता है।
कुछ मॉडल अलग-अलग भाषाओं के अनुवाद भी कर देते हैं। जैसे कीरा एआई रिंग अपनी वेबसाइट पर 146 भाषाओं में अनुवाद का दावा करती है जिनमें 13 भाषाओं के लिए ऑफलाइन सपोर्ट भी है।
वहीं, कुछ रिंग टैप या उंगली के इशारों से एआई असिस्टेंट एक्टिव करने और फोन से जुड़े काम करने की सुविधा देती हैं। यह सुविधा मॉडल और फोन के साथ उसकी अनुकूलता पर निर्भरता करती है।
भारत में सैमसंग गैलेक्सी रिंग, अल्ट्राह्यूमन रिंग एआईआर, गैबिट स्मार्ट रिंग, अमेजफिट हेलियो स्मार्ट रिंग, बॉट स्मार्टरिंग एक्टिव, नॉइज ल्युना रिंग, औरा स्मार्ट रिंग आदि बाजार में उपलब्ध हैं। इनकी कीमत करीब 4,000 रुपये से 25,000 रुपये तक है।
Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के लिए है, खरीदारी की सलाह नहीं। खरीदारी से पहले सामान के फीचर, ब्रैंड की विश्वसनीयता, बाजार का सही भाव आदि का अच्छे से पता कर लें।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
MoreOops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.