
Cloudflare Outage: 18 नवंबर को अचानक कुछ ऐसा हुआ कि एक्स समेत कई वेबसाइट डाउन हो गई। सभी वेबसाइटों पर जाने पर सिर्फ Please Unblock Challenges.Cloudflare.Com लिखा दिखा रहा था। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ये Cloudflare, जिसकी वजह से इस वक्त दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स परेशान हो गए हैं।
Cloudflare दुनिया के सबसे बड़े नेटवर्क्स में से एक है, जो लाखों इंटरनेट प्रॉपर्टीज को तेज़ और सुरक्षित बनाने में मदद करता है। इसके टूल्स बिजनेस, नॉनप्रॉफिट्स, ब्लॉगर्स और ऑनलाइन मौजूदगी रखने वाले किसी भी व्यक्ति की वेबसाइट्स और ऐप्स को बेहतर परफॉर्मेंस और सुरक्षा प्रदान करते हैं।
Independent के अनुसार, कंपनी कई तरह के प्रोडक्ट्स ऑफर करती है, लेकिन इसका सबसे अहम काम है वेबसाइट्स को ऑनलाइन बनाए रखना, खासकर तब जब उन पर भारी ट्रैफिक आता है। ये ट्रैफिक असली विज़िटर्स की भीड़ से भी हो सकता है या फिर ऐसे साइबर अटैक्स से, जिनका मकसद वेबसाइट को ओवरलोड कर उसे बंद करना होता है। सामान्य इंटरनेट सेटअप में कंप्यूटर वेबसाइट से रिक्वेस्ट करता है और सर्वर डेटा डिलीवर करता है, लेकिन अगर बहुत अधिक लोग एक ही समय में वही साइट खोलें, तो सर्वर धीमा पड़ सकता है या पूरी तरह क्रैश हो सकता है। यही वो स्थिति है, जिसे रोकने में Cloudflare अहम भूमिका निभाता है।
Cloudflare का फ्री वर्जन कई बेसिक सुविधाएं देता है। इसमें आपको पहले से ही उनका CDN, बेसिक कैशिंग और DDoS प्रोटेक्शन मिल जाता है। हालांकि अगर आप Cloudflare का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं, तो आपको Pro सब्सक्रिप्शन लेना होगा। इसकी कीमत $20 प्रति माह है और इसमें आपको अतिरिक्त सुविधाएं जैसे कि आपकी वेबसाइट की इमेजेज़ को ऑटोमैटिकली कम्प्रेस करना, Cloudflare WAF (Web Application Firewall), मोबाइल के लिए ऑटोमैटिक ऑप्टिमाइज़ेशन मिलती हैं।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.