What is Karmayogi Course: क्या है कर्मयोगी कोर्स? यूपी में डीएम, एसपी और एडीएम समेत अधिकारियों के लिए हुआ अनिवार्य

What is Karmayogi Course: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं के नुकसान को कम करने के लिए सभी जिलों के अधिकारियों के लिए आपदा प्रबंधन का ऑनलाइन प्रशिक्षण अनिवार्य किया है। संबंधित अधिकारी एक महीने में प्रमाण-पत्र जमा करेंगे…

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
अपडेटेड14 Feb 2026, 08:49 PM IST
क्या है कर्मयोगी कोर्स
क्या है कर्मयोगी कोर्स

Karmayogi Course News: प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले जन-धन के नुकसान को कम करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य के सभी जिलों में तैनात प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के लिए अब आपदा प्रबंधन से संबंधित ऑनलाइन प्रशिक्षण अनिवार्य कर दिया गया है।

राहत आयुक्त एवं अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने इस संबंध में मुख्य सचिव और नियुक्ति विभाग को पत्र भेजकर निर्देश जारी किए हैं। आदेश के मुताबिक अधिकारियों को भारत सरकार के पोर्टल पर उपलब्ध आपदा प्रबंधन कोर्स अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा।

किन अधिकारियों को करना होगा कोर्स?

निर्देश के तहत जिलाधिकारी (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी), मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) और नगर आयुक्त, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, अपर जिलाधिकारी (एडीएम), उपजिलाधिकारी (एसडीएम), अपर नगर आयुक्त, अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) तथा तहसीलदार को यह कोर्स करना अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़ें | आंधी संग चमकेगी बिजली! IMD की 11 राज्यों में चेतावनी, जानिए कल का वेदर अपडेट

प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य

राहत आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि कोर्स पूरा करने के बाद संबंधित अधिकारी एक माह के भीतर अपना प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र आपदा प्रबंधन विभाग को उपलब्ध कराएंगे। वहीं, इन पदों पर नई तैनाती पाने वाले अधिकारियों को पदभार ग्रहण करने के पहले महीने के भीतर ही प्रशिक्षण पूरा करना होगा।

यह भी पढ़ें | खर्च बढ़ा, मुनाफा घटा… जानिए कैसा रहा एयरपोर्ट ऑपरेटर GMR के तिमाही का नतीजा

यूपी में आपदाओं की चुनौती

ऑनलाइन कोर्स में प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं की प्रबंधन योजना, बाढ़, वज्रपात और हीटवेव से निपटने की रणनीति, आपदा के दौरान संचार व्यवस्था और जोखिम मूल्यांकन एवं नियंत्रण जैसे विषय शामिल हैं।गौरतलब है कि प्रदेश में बाढ़, सर्पदंश, लू, शीतलहर और ओलावृष्टि जैसी आपदाएं हर वर्ष चुनौती पेश करती हैं। सरकार का मानना है कि प्रशिक्षित प्रशासनिक तंत्र के माध्यम से आपदा के समय त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सWhat is Karmayogi Course: क्या है कर्मयोगी कोर्स? यूपी में डीएम, एसपी और एडीएम समेत अधिकारियों के लिए हुआ अनिवार्य
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सWhat is Karmayogi Course: क्या है कर्मयोगी कोर्स? यूपी में डीएम, एसपी और एडीएम समेत अधिकारियों के लिए हुआ अनिवार्य