What is Rocket Force: क्या है रॉकेट फोर्स? भारत को क्यों चाहिए, चीन-पाकिस्तान से कितना खतरा

What is Rocket Force: भारतीय सेना ने रॉकेट-मिसाइल फोर्स बनाने का ऐलान किया है, जिससे क्षेत्रीय सुरक्षा में संतुलन बना रहेगा। ये कदम चीन और पाकिस्तान की बढ़ती सैन्य ताकतों के खिलाफ है, जिससे भारत अपनी रक्षा को मजबूती देगा…

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड14 Jan 2026, 01:54 PM IST
क्या होता है रॉकेट फोर्स
क्या होता है रॉकेट फोर्स

Indian Rocket Force: चीन और पाकिस्तान के बाद अब भारत भी अपनी रॉकेट-मिसाइल फोर्स खड़ी करने का प्लान कर रहा है। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को ऐलान किया कि भारतीय सेना 'रॉकेट-सह-प्रक्षेपास्त्र' बल गठित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। ऑपरेशन सिंदूर के खूनी सबकों से सीखते हुए ड्रोन-मिसाइलों का जबरदस्त जखीरा तैयार किया जा रहा है।

क्या होता है रॉकेट फोर्स?

रॉकेट फोर्स एक विशेष सैन्य इकाई होती है। इसमें लंबी दूरी की रॉकेटों, बैलिस्टिक मिसाइलें शामिल होती है। ये पारंपरिक तोपखाने से कहीं आगे होती है, क्योंकि ये सैकड़ों किलोमीटर दूर बैठे दुश्मन को कुछ ही मिनटों में निशाना बना सकती है। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी रॉकेट फोर्स (PLARF) इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। चीन ने 2016 में इसे बनाया था। उसके बाद अब उनका रॉकेट फोर्स परमाणु हथियारों से लेकर पारंपरिक मिसाइलों तक से लैस है।

वहीं पाकिस्तान भी इस मामले में पीछे नहीं है। उसने अपनी आर्मी स्ट्रैटेजिक फोर्सेस से इसी तरह की क्षमता हासिल कर ली है। भारत के दोनों पड़ोसी देशों के पास पहले से ही ऐसी ताकत मौजूद है। यही वजह है कि भारतीय सेना अब सोच रही है कि उसे भी एक रॉकेट-सह-प्रक्षेपास्त्र बल बनाना चाहिए, ताकि क्षेत्रीय सुरक्षा संतुलन बनाए रखा जा सके।

यह भी पढ़ें | भारत की अर्थव्यवस्था रॉकेट स्पीड पर, FY26 में GDP ग्रोथ 7.5% तक का अनुमान

चीन-पाकिस्तान से कितना खतरा?

चीन की पीएलएआरएफ एशिया की सबसे घातक ताकतों में शुमार है। लद्दाख और अरुणाचल सीमाओं पर तनाव के बीच ये बल भारत के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है। वहीं पाकिस्तान की रॉकेट फोर्स 'नास्र' जैसी टैक्टिकल न्यूक्लियर मिसाइलों से लैस है, जिससे वो कश्मीर और पंजाब की सीमाओं को निशाना बना सकता है।

भारत को क्यों चाहिए रॉकेट फोर्स?

कारणविवरण
पड़ोसी देशों का दबावचीन और पाकिस्तान दोनों के पास पहले से ही रॉकेट बल मौजूद हैं
लंबी दूरी की मारक क्षमतासैकड़ों किलोमीटर दूर लक्ष्यों को मिनटों में निशाना बनाने की ताकत
तेज़ प्रतिक्रियायुद्ध की स्थिति में तुरंत और सटीक जवाब देने की क्षमता
आधुनिक युद्ध की ज़रूरतड्रोन, मिसाइल और एयर डिफेंस को एकीकृत कर नेटवर्क-सेंट्रिक युद्ध क्षमता
रणनीतिक संतुलनक्षेत्रीय सुरक्षा और शक्ति संतुलन बनाए रखने के लिए आवश्यक

भारत की ये पहल न केवल रक्षा को मजबूत करेगी, बल्कि पड़ोसियों को संदेश भी देगी कि अगर उनसे भारत पर बुरी नजर डाली, तो भारत चुप नहीं बैठेगा।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सWhat is Rocket Force: क्या है रॉकेट फोर्स? भारत को क्यों चाहिए, चीन-पाकिस्तान से कितना खतरा
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सWhat is Rocket Force: क्या है रॉकेट फोर्स? भारत को क्यों चाहिए, चीन-पाकिस्तान से कितना खतरा