BMW Pronunciation: क्या आप भी बोलते हैं 'बी एम डब्ल्यू'? जानें क्या है सही उच्चारण

BMW Pronunciation: BMW नाम को ज्यादातर लोग “बी एम डबल यू” बोलते हैं, लेकिन इसका असली उच्चारण कुछ और है। BMW ब्रांड का यह नाम Bayerische Motoren Werke का शॉर्ट फॉर्म है। चलिए जानते हैं क्या है सही उच्चारण।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड13 Feb 2026, 02:43 PM IST
क्या आप भी बोलते हैं BMW? जानें क्या है सही उच्चारण (सांकेतिक तस्वीर)
क्या आप भी बोलते हैं BMW? जानें क्या है सही उच्चारण (सांकेतिक तस्वीर)(AP)

BMW Pronunciation: हर जगह लोग इस मशहूर कार ब्रांड का नाम 'BMW' सुनते हैं, लेकिन जब इसे बोलने की बात आती है तो बहुत से लोग गलती कर देते हैं। ज्यादातर लोग इसे अंग्रेजी के हिसाब से “बी एम डबल यू” बुलाते हैं, लेकिन असल उच्चारण थोड़ा अलग है। समझिए सही तरीका और क्यों लोग अक्सर इसे गलत बोलते हैं।

आधे से ज्यादा लोग बोलते हैं गलत नाम

कुछ साल पहले हुए एक सर्वे यूके में सेलेक्ट कार लीजिंग ने एक सर्वे किया था। इसमें 1,000 मोटर चालकों से 10 कार ब्रांड्स के नाम सही उच्चारण के साथ बोलने को कहा गया। हैरानी की बात यह रही कि एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं था जो सभी दस नाम सही बोल सका। रिपोर्ट के मुताबिक करीब 95% लोग BMW का उच्चारण गलत करते हैं।

BMW का असली नाम

BMW एक जर्मन ब्रांड है, इसलिए इसका अंग्रेजी उच्चारण पूरी तरह सही नहीं माना जाता। BMW का पूरा नाम है Bayerische Motoren Werke, जिसका अंग्रेजी मतलब होता है Bavarian Motor Works। चूंकि यह नाम जर्मन भाषा से आया है, इसलिए इसका उच्चारण भी जर्मन ध्वनि के अनुसार होता है।

क्या है सही उच्चारण?

गलती की जड़ अंग्रेजी और जर्मन भाषा की ध्वनि में अंतर है। अंग्रेजी में ‘W’ को “डब्ल्यू” बोला जाता है, लेकिन जर्मन में इसकी ध्वनि “वी” के करीब होती है। इसी वजह से BMW का सही जर्मन उच्चारण “बी-एम-वी” है, न कि “बी एम डबल यू”। यानी अगर जर्मन अंदाज में बोलें तो इसे “बीएमवी” यानी BMV कहा जाएगा।

सिर्फ BMW ही नहीं, और भी नाम उलझाते हैं

Hyundai, Renault जैसे कई कार ब्रांड्स के नाम भी लोग गलत बोलते हैं। कई ग्लोबल ब्रांड्स के नाम उनके मूल भाषा के शब्द से आते हैं, इसलिए सही उच्चारण जानना उस भाषा और ब्रांड के इतिहास को समझने में मदद करता है। BMW भी जर्मन कंपनी है, इसलिए मूल नाम और उच्चारण को समझना जरूरी हो जाता है।

अगर आप भी ‘बी एम डबल यू’ बोलते हैं, तो अब जान लें कि असली तरीका है “बी-एम-वी”। यह सिर्फ एक उच्चारण का फर्क नहीं है, बल्कि शब्द की जड़ और भाषा से जुड़ा सच्चा नाम भी है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सBMW Pronunciation: क्या आप भी बोलते हैं 'बी एम डब्ल्यू'? जानें क्या है सही उच्चारण
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सBMW Pronunciation: क्या आप भी बोलते हैं 'बी एम डब्ल्यू'? जानें क्या है सही उच्चारण