Airports Wheelchair Misused: ₹5000 लो, सच सामने आएगा...एयरपोर्ट पर चल रहे व्हीलचेयर स्कैम पर किरण मजूमदार-शॉ का तंज

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर पर बैठे कई लोग दिख रहे हैं। इस लाइन को देखकर बायोकॉन की चेयरपर्सन और मशहूर बिजनेसवुमन किरण मजूमदार-शॉ ने इसे स्कैम बताया है…

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड17 Nov 2025, 08:10 PM IST
एयरपोर्ट पर चल रहा व्हीलचेयर स्कैम
एयरपोर्ट पर चल रहा व्हीलचेयर स्कैम

Indian Airports: सोचिए, आप एयरपोर्ट पर लाइन में खड़े हैं और अचानक देखते हैं कि आधे से ज्यादा लोग व्हीलचेयर पर बैठे-बैठे आराम से निकल रहे हैं। आप सोचेंगे कि इतने बीमार लोग कहां से आ गए? लेकिन असल में एयरपोर्ट पर ये नया जुगाड़ है, जिसका लोग इस्तेमाल कर रहे हैं।

इसी सिलसिले बायोकॉन की चेयरपर्सन और मशहूर बिजनेसवुमन किरण मजूमदार-शॉ ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर पर बैठे लोगों की लाइन दिख रही है। इस लाइन को देखकर किरण मजूमदार-शॉ ने लिखा-व्हीलचेयर यूज करने वालों से 5,000 चार्ज करो, फिर देखना कितने लोग सच में बीमार हैं।

देखें Video

किरण मजूमदार-शॉ के इस वीडियो पर कई यूजर्स के कमेंट्स आए हैं। कुछ यूजर्स इसका सपोर्ट कर रहे हैं, तो कुछ यूजर्स इस फीस को यात्रियों पर बोझ मान रहे हैं।

खूब हो रही व्हीलचेयर बुकिंग

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एयर इंडिया को घरेलू-अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के दौरान हर महीने 1 लाख से ज्यादा व्हीलचेयर बुकिंग मिल रही हैं। इन बुकिंग से एयर इंडिया के कर्मचारी काफी परेशान हो गए हैं। मुंबई एयरपोर्ट के मुताबिक 27 फरवरी को एयर इंडिया की उड़ानों में कुल 750 व्हीलचेयर बुकिंग दर्ज कीं और स्टाफ का कहना है कि एक अकेली अंतरराष्ट्रीय उड़ान पर 100 से अधिक रिक्वेस्ट मिलना आम हो गया है।

व्हीलचेयर सेवा का दुरुपयोग न सिर्फ एयरलाइन स्टाफ पर दबाव डाल रहा है, बल्कि असली जरूरतमंद यात्रियों के लिए भी परेशानी खड़ी कर रहा है। जब हर दूसरा यात्री व्हीलचेयर मांगने लगे तो असली मरीजों को समय पर मदद मिलना मुश्किल हो जाता है।

बता दें किदिल्ली की एक अदालत ने लाल किला विस्फोट के आरोपी आमिर राशिद अली को सोमवार को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की 10 दिन की हिरासत में भेज दिया। अधिकारियों का मानना ​​है कि वह छह दिसंबर को बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी के आसपास एक शक्तिशाली वीबीआईईडी विस्फोट की योजना बना रहा था।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAirports Wheelchair Misused: ₹5000 लो, सच सामने आएगा...एयरपोर्ट पर चल रहे व्हीलचेयर स्कैम पर किरण मजूमदार-शॉ का तंज
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सAirports Wheelchair Misused: ₹5000 लो, सच सामने आएगा...एयरपोर्ट पर चल रहे व्हीलचेयर स्कैम पर किरण मजूमदार-शॉ का तंज
OPEN IN APP